फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bike Tips: अपनी बाइक में लगा लें ये गैजेट, नहीं सताएगा चोरी का डर

Mon, 09 Mar 2026 12:59 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

GPS Tracker In Bike: आज हम आपको एक खास डिवाइस के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बाइक चोरी होने के बाद भी उसका पता लगा सकते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
Bike GPS Tracker - फोटो : FREEPIK
आज के समय बाइक चोरी की कई घटनाएं सामने निकलकर आती रहती हैं। हालांकि, बाइक चोरी होने के बाद उसके दोबारा मिलने की संभावना काफी कम हो जाती है। इस कारण लोगों को एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ता है। आज हम आपको एक खास गैजेट के बारे में बताने जा रहे हैं। यह गैजेट है एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर। इस डिवाइस की मदद से आप अपनी बाइक की लोकेशन को मोबाइल फोन में ट्रैक कर सकते हैं। अगर कोई शख्स आपकी बाइक को बिना अनुमति कहीं पर लेकर जाता है, तो इस स्थिति में आपको इसका तुरंत अलर्ट मिल जाएगा। कई लोग अपनी बाइक में इस स्मार्ट डिवाइस को लगवा रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Bike GPS Tracker - फोटो : AdobeStock
एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर एक खास तरह का छोटा इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस होता है। इसे बाइक के अंदर छिपाकर इंस्टॉल किया जाता है। यह डिवाइस सिम कार्ड और जीपीएस तकनीक की मदद से काम करता है। यह डिवाइस आपके बाइक की लाइव लोकेशन मोबाइल पर शेयर करता है। 

Car Tips: कार चलाते समय सड़क पर फंस सकते हैं आप, बस इतने रुपये का ये डिवाइस बचा सकता है लाखों का नुकसान
विज्ञापन

3 of 5
Bike GPS Tracker - फोटो : FREEPIK
बाजार में मिलने वाले कई जीपीएस ट्रैकर वाटरप्रूफ भी होते हैं। इसका मतलब कि पानी पड़ने पर भी यह खराब नहीं होता है। अगर आपकी बाइक चोरी हो जाती है, तो जीपीएस ट्रैकर की मदद से आप बाइक की सटीक लोकेशन के बारे में आसानी से पता कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: 13 मार्च को जारी हो सकती है 22वीं किस्त, चेक करें आपके खाते में आएंगे 2000 रुपये या नहीं

4 of 5
Bike GPS Tracker - फोटो : Adobe Stock
इस कारण बाइक को जल्दी ढूंढने में काफी मदद मिलती है। इस वजह से सुरक्षा के लिहाज से यह डिवाइस काफी उपयोगी माना जाता है। बाजार में कई कंपनियां एंटी थेफ्ट जीपीएस ट्रैकर को बेच रही हैं। इनमें आपको कई शानदार दूसरे फीचर्स भी मिलते हैं। 

सावधान! क्या आपके पैन कार्ड पर किसी और ने ले रखा है लोन? ऐसे करें चेक वरना...
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bike GPS Tracker - फोटो : Adobe Stock
इनकी कीमत आमतौर पर 4 से 5 हजार रुपये के बीच होती है। फीचर्स के मुताबिक ये कम या ज्यादा भी हो सकती हैं। बाइक में जीपीएस ट्रैकर लगवाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। डिवाइस ऐसी जगह लगवाएं जहां वह आसानी से दिखाई न दे। साथ ही भरोसेमंद ब्रांड और अच्छे रिव्यू वाले ट्रैकर का ही चुनाव करें।

Battery Maintenance Guide: इन्वर्टर की बैटरी में पानी कब डालना चाहिए? ज्यादातर लोगों को इसका सही समय नहीं पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें