फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram Tips and Tricks: किसी पोस्ट से खुद को करना चाहते हैं अनटैग? जानें क्या है प्रक्रिया

Fri, 18 Mar 2022 03:26 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट से खुद को अनटैग कैसे करें - फोटो : istock
पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक इंस्टाग्राम के दुनियाभर में करोड़ों यूजर्स हैं। इतना ही नहीं इसके यूजर्स लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसका एक कारण ये भी है कि इसका इस्तेमाल करना बेहद आसान है। वहीं कंपनी लगातार यूजर्स के लिए नए नए फीचर्स भी लाती रहती है। आज हम बात करने वाले हैं इंस्टाग्राम के मेंशन फीचर के बारे में। हालांकि ये फीचर इंस्टाग्राम पर काफी पुराना है, लेकिन कई बार लोगों को इस फीचर से परेशानी होती है। दरअसल, इंस्टाग्राम पर आप किसी भी पोस्ट पर किसी को भी मेंशन या टैग कर सकते हैं, जिससे वो पोस्ट उसकी प्रोफाइल पर भी शो होने लगती है। कई बार अंजान लोग भी एक दूसरे को अपनी पोस्ट पर टैग करने लगते हैं, जो सभी को पसंद नहीं आता। ऐसे में अगर आप भी किसी पोस्ट से खुद को अनटैग करना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम आ सकती है। दरअसल, आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कि आप कैसे किसी पोस्ट से खुद को अनटैग कर सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट से खुद को अनटैग कैसे करें - फोटो : Istock
जैसे इंस्टाग्राम आपको पोस्ट पर किसी को टैग करने का ऑप्शन देता है, इसी प्रकार ये आपको खुद को अनटैग करने की भी इजाजत देता है। ये बेहद आसान और क्विक प्रोसेस है। इसके लिए आपको बस कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करने होंगे।
विज्ञापन

3 of 5
इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट से खुद को अनटैग कैसे करें - फोटो : iStock
इसके लिए आपको सबसे पहले उस फोटो या वीडियो की पोस्ट पर टैप करना है। इसके बाद आपको तीन डॉट पर क्लिक करना है। यहां आपको टैग Tag options... करके एक ऑप्शन दिखाई देगा। इसे टैप करते ही आपके सामने ऑप्शन आएगा Remove me from post, इसपर टैप करते ही आप इस पोस्ट से अनटैग हो जाएंगे। 

4 of 5
इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट से खुद को अनटैग कैसे करें - फोटो : istock
इसके अलावा अगर आप टैग ऑप्शन को अपने हिसाब से तय करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको इस प्रोसेस का इस्तेमाल करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इंस्टाग्राम पर किसी भी पोस्ट से खुद को अनटैग कैसे करें - फोटो : istock
  • इसके लिए आपको सबसे पहले इंस्टाग्राम ओपन करके अपने प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना है। इसके बाद अपनी प्रोफाइल की सेटिंग में जाकर आपको प्राइवेसी पर टैप करना है। अब यहां पर आपको मेंशन का ऑप्शन दिखाई देगा। यहां जाकर आप अपनी टैग और मेंशन की सेटिंग्स को आसानी से अपडेट कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें