Indus Water Treaty 1960 Suspended: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 28 लोगों की जान चली गई। इस आतंकी हमले ने पूरे भारत को झकझोर के रख दिया। पाकिस्तान अपनी कायरतापूर्ण "ब्लीड इंडिया विद ए थाउजेंड कट्स" रणनीति के तहत बीते लंबे समय से भारत में आतंकी भेज रहा है। उरी, पुलवामा और अब पहलगाम ये सब इसी का हिस्सा हैं।
पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने भारत की सहनशीलता की सीमा को पार करने का काम किया है। इसी को देखते हुए भारत सरकार ने एक बहुत बड़ा कदम उठाया है। भारत सरकार ने सालों पुरानी सिंधु जल संधि के करार को स्थगित कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच सिंधु जल संधि साल 1960 में हुई थी। यह भारत सरकार का एक बहुत बड़ा फैसला है। निकट भविष्य में इसका व्यापक प्रभाव पाकिस्तान के ऊपर देखने को मिलेगा। इससे पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को आने वाले समय एक बहुत बड़ी क्षति पहुंचने वाली है।