फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करने के अलावा भी यात्रियों को मिलती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

Thu, 16 May 2024 02:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल रेल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसके लिए भारतीय रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपके पास ट्रेन टिकट का होना जरूरी है। इसी वजह से ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को टिकट खरीदना जरूरी होता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है जब आप अपनी टिकट पर यात्रा करते हैं तो आपको कुछ सुविधाएं मिलती हैं। कई यात्रियों को ट्रेन में मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में पता नहीं होता है। अगर आप भी इस बारे में नहीं जानते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर आपके पास ट्रेन का कंफर्म टिकट है और आपको रहने के लिए होटल की जरूरत है। इस स्थिति में आप आईआरसीटीसी के डॉरमेट्री सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। आप बेहद ही कम कीमत पर डॉरमेट्री को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन में सफर करते समय अगर आप बीमार हो जाते हैं या गलती से कहीं चोट लग जाती है। इस स्थिति में आप प्राथमिक चिकित्सा की मांग कर सकते हैं। इसके लिए आपको आरपीएफ जवान को सूचना देनी होगी। इसके अलावा आप 139 नंबर पर कॉल करके भी फर्स्ट एड की सुविधा की मांग कर सकते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर आप ट्रेन के फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में सफर कर रहे हैं। ऐसे में आपको तकिया, चादर वा कंबल यह सब मुफ्त में मिलता है। इसके अलावा गरीब रथ ट्रेन में भी यह सुविधाएं आपको मुफ्त में मिलती हैं। 

PM Kisan Yojana: इस आसान तरीके से करें पीएम किसान सम्मान निधि योजना में आवेदन, हर साल मिलेंगे 6 हजार रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर आपको ट्रेन में फर्स्ट एसी, सेकेंड एसी और थर्ड एसी में सफर करते समय तकिया, चादर वा कंबल नहीं मिला है। इस स्थिति में आप अपने टिकट को दिखाकर इनको मंगवा सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें