Indian Railway W/L Sign Meaning: भारतीय रेलवे से सफर करते समय आपने पटरियों के किनारे लगे पीले रंग के चौकोर बोर्ड जरूर देखे होंगे, जिन पर काले रंग से 'W/L' या 'सी/फा' लिखा होता है। बहुत से लोग इन्हें देखकर भी इसके पीछे की वजह नहीं समझ पाते, जबकि यह रेल सुरक्षा का एक बेहद महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये बोर्ड असल में ट्रेन के लोको पायलट (ड्राइवर) के लिए एक खास तरह का निर्देश या चेतावनी होते हैं, जिन्हें देखते ही ड्राइवर तुरंत ट्रेन का हॉर्न बजाना शुरू कर देता है।
आइए इस लेख में समझते हैं कि इन अजीब दिखने वाले अक्षरों का असली मतलब क्या होता है और आपको इसके बारे में जानना क्यों जरूरी है।