PM Kisan Status Check: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के तारकेश्वर से पीएम किसान सम्मान निधि योजना की २३वीं किस्त जारी कर दी है। इस बार देश के 9.44 करोड़ से अधिक पात्र किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि सीधे ट्रांसफर की गई है।
अधिकतर किसानों के खाते में 2000 रुपये पहुंच गए हैं, लेकिन कुछ किसानों के खाते में अभी तक 23वीं के पैसे नहीं पहुंचे हैं। जिन किसानों की किस्त अटक हुई है वो परेशान होकर सोच रहे हैं कि क्या उन्हें यह पैसा कभी नहीं मिलेगा। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि आपकी किस्त क्यों अटकी है और आप इसे कैसे पा सकते हैं।