फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment Tips: बेटी के भविष्य के लिए इन स्कीम्स में करें निवेश, पढ़ाई से लेकर शादी तक की चिंता होगी खत्म

Sun, 24 Apr 2022 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock
Best Investment Plan for Girl Child Future: अगर आप अपनी बेटी के भविष्य या उसकी शादी को लेकर चिंतित हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ खास स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें निवेश करके आप अपनी बेटी के भविष्य को उज्जवल कर सकते हैं। घर में बच्चों के जन्म लेने के बाद उनकी पढ़ाई लिखाई से लेकर शादी तक की चिंता हमें काफी पहले से होने लगती है। ऐसे में कई लोग काफी पहले से बचत करने लगते हैं। हालांकि, आज की इस बढ़ती महंगाई के दौर में आपको स्मार्ट बचत करने की जरूरत है। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसी खास स्कीम्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनमें निवेश करने पर आपको शानदार रिटर्न मिलेगा। ऐसे में आप इन स्कीम्स में निवेश करके मैच्योरिटी के समय मिलने वाले पैसे से अपनी बिटिया के भविष्य को एक उज्जवल रूप दे सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन स्कीम्स के बारे में -
विज्ञापन

2 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock

सुकन्या समृद्धी स्कीम

यह एक बचत योजना है। इस स्कीम का लाभ पाने के लिए आपको अपनी बेटी का खाता 10 साल की उम्र होने से पहले खुलवाना होगा। इस स्कीम में आप न्यूनतम 250 रुपये निवेश कर सकते हैं। वहीं बात अगर अधिकतम राशि की करें, तो इसमें आप 1.5 लाख रुपये इन्वेस्ट कर सकते हैं। हर वित्तीय वर्ष के अंत में ब्याज दर को अकाउंट में जमा कर दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock
इस स्कीम में निवेश करने पर आपको टैक्स में भी छूट मिलती है। इस योजना को खासतौर पर बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बनाया है। ऐसे में अगर आप अपनी बेटी के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। इस स्थिति में आप इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

4 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock

म्यूचुअल फंड एसआईपी

अगर आप बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए किसी ऐसी स्कीम की तलाश में हैं, जहां पर निवेश करने पर शानदार रिटर्न मिले। इस स्थिति में आप म्यूचुअल फंड के एसआईपी में निवेश कर सकते हैं। लॉन्ग टर्म निवेश के लिए म्यूचुअल फंड एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 
विज्ञापन

5 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock
बीते सालों में कई म्यूचुअल फंड ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया। ऐसे में इसमें निवेश करके आप मैच्योरिटी के समय एक अच्छा खासा फंड इकट्ठा कर सकते हैं। इन पैसों का इस्तेमाल आप अपनी बेटी की शादी या उसकी पढ़ाई लिखाई के लिए कर सकते हैं। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन आते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Best Investment Plan for Girl Child Future - फोटो : Istock

फिक्स्ड डिपॉजिट

अगर आप किसी ऐसी स्कीम की तलाश कर रहे हैं, जिसमें निवेश करने पर आपको बाजार जोखिमों के खतरे का सामना न करना पड़े। ऐसे में आप अपने पैसों की एफडी करवा सकते हैं। इसमें निवेश किए गए पैसों पर आपको सेविंग अकाउंट से ज्यादा ब्याज मिलेगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें