फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: इस तरीके से खुद बुक करेंगे ट्रेन टिकट तो नहीं देना होगा ब्रोकर को कमीशन, जानें तरीका

Mon, 24 Mar 2025 09:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Train Ticket Booking: आज भी एक बड़ा तबका ट्रेन टिकट बुक करने के लिए ब्रोकर के पास जाते हैं, लेकिन आप खुद से ये काम करके अपने काफी पैसे बचा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : AdobeStock
How To Book Train Ticket Online: एक शहर से दूसरे शहर जाने के लिए लोग ट्रेन से सफर करते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा भारतीय ट्रेनों में मिलती है। यही नहीं आरामदायक सीट, सोने की सुविधा, शौचालय और खानपान की सुविधा भी ट्रेनों में रहती है। आपको भी अगर ट्रेन से सफर करना है तो आपको उस क्लास का टिकट खरीदना होता है जिस स्लीपर, एसी या जनरल कोच आदि में आप सफर करना चाहते हैं।

टिकट दो तरह से मिलते हैं, पहला टिकट काउंटर से तो दूसरा ऑनलाइन और ज्यादातर लोग ऑनलाइन टिकट लेना ही पसंद करते हैं। पर कई लोग ब्रोकर से टिकट बुक करवाते हैं क्योंकि वहां से उन्हें कंफर्म टिकट मिल जाता है। हालांकि, इसके लिए उन्हें अतिरिक्त पैसे खर्च करने पड़ते हैं। तो चलिए जानते हैं आप कैसे अपने मोबाइल से ही ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
पहले अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाना होगा
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आप खुद से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कर लें तो इसके लिए पहले आपको अपना आईआरसीटीसी अकाउंट बनाना होता है
  • आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होता है
  • जहां पर 'रजिस्ट्रेशन' वाले विकल्प पर क्लिक करें और फिर अपना नाम, मोबाइल नंबर जैसी बाकी मांगी गई जानकारी भरें
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • फिर आपको यहां पर अपना यूजर नेम और पासवर्ड बनाना होता है
  • यूजर नेम बनाने के बाद पासवर्ड को वेरिफाई करवाएं
  • अब सिक्योरिटी के कुछ सवाल चुन लें
  • इसके बाद आधार नंबर, जन्मतिथि और जेंडर जैसी जानकारी भरें
  • फिर मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करें और इसके बाद आपका आईआरसीटीसी का अकाउंट बन जाता है।

4 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
फिर ऐसे बुक कर लें टिकट
  • आईआरसीटीसी अकाउंट बनने के बाद आप आईआरसीटीसी का एप डाउनलोड कर सकते हैं या इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search पर जाएं
  • फिर आईडी और पासवर्ड दर्ज कर लॉगिन करें
  • अब आपको यहां पर वो स्टेशन चुनना है जहां से यात्रा करनी है और गंतव्य स्टेशन भी चुनें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन टिकट बुक करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • इसके बाद आपको यात्रा की तारीख चुननी होती है और फिर आपके सामने ट्रेनों की सूची आती है
  • अपनी पसंद की ट्रेन और एसी स्लीपर आदि में से कोई क्लास चुन लें
  • अब आपको पैसेंजर की जानकारी भरनी होती है
  • इसके बाद आपको ऑनलाइन पेमेंट करना होता है और फिर आपका टिकट बुक हो जाता है और वो भी बिना ब्रोकर को अतिरिक्त चार्ज दिए हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें