ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। भारतीय रेलवे एक बार फिर यात्री किराये में बढ़ोतरी करने जा रहा है। इसका सीधा असर ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। नई किराया दरें 26 दिसंबर 2025 से लागू हो जाएंगी। इससे ट्रेनों में सफर करना और महंगा हो जाएगा। ध्यान देने वाली बात यह है कि यह बढ़ोतरी सभी श्रेणियों और दूरी पर समान नहीं होगी।
ऑर्डिनरी क्लास, मेल-एक्सप्रेस और एसी श्रेणी के किरायों में दूरी के आधार पर अलग-अलग दरें तय की गई हैं। रेलवे के मुताबिक, कम दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत दी गई है, जबकि लंबी दूरी की यात्रा करना पहले की अपेक्षा अब थोड़ा महंगा हो जाएगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब क्रिसमस और नए साल की छुट्टियों के सीजन में ट्रेनों में यात्रियों की संख्या बढ़ जाती है।