Indian Railways: सफर लंबी दूरी का हो या फिर छोटा हो, लेकिन आमतौर पर देखने में आता है कि लोग भारतीय ट्रेन से ही सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। उसके अपने कई कारण हैं, जिसमें आरामदायक सीटें, एसी की सुविधा, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था जैसी अन्य चीजें शामिल हैं। अगर आपको ट्रेन से यात्रा करनी है तो आपको इसके लिए टिकट बुक करना होता है और कई रूट पर तो आपको महीनों पहले ही टिकट बुक करवानी पड़ती है। पर हर किसी को ट्रेन टिकट मिल पाए, ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है और वो भी त्योहारों के समय पर ज्यादा। तो क्या ऐसे में कोई बिना टिकट ट्रेन में सफर कर सकता है? क्या इसको लेकर कोई नियम है? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...