Indian Railways: देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ती हैं। इस कारण भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे समय-समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे एक खास तरह का सुपर एप लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -