फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे लाया यह सुपरएप, एक ही जगह मिलेंगी कई सुविधाएं

Sat, 01 Feb 2025 04:52 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे समय-समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे एक खास तरह का सुपर एप लेकर आया है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: देश में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री ट्रेन में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसको लेकर भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के विभिन्न भागों को एक दूसरे से जोड़ती हैं। इस कारण भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे समय-समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। इसी कड़ी में भारतीय रेलवे एक खास तरह का सुपर एप लेकर आया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस एप्लीकेशन का नाम स्वरेल है। इस एप्लीकेशन पर भारतीय रेलवे की कई सुविधाएं एक ही जगह मिलेंगी। स्वरेल एप को टेस्टिंग के लिए जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अभी यह एप्लीकेशन टेस्टिंग के लिए गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है। शुरुआत में इसे अभी 1 हजार लोग ही डाउनलोड कर सकेंगे। फीडबैक मिलने के बाद इस एप्लीकेशन को 10 हजार लोगों को उपलब्ध कराया जाएगा। 

Union Budget 2025: 12 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं, टैक्स स्लैब में हुए ये बड़े बदलाव

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस एप्लीकेशन पर आप सिंगल साइन इन करके सारी सुविधाओं का एक्सेस कर सकेंगे। इस कारण भारतीय रेलवे की अलग-अलग सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आपको अलग अलग एप्लीकेशन पर साइन-इन करने की जरूरत नहीं होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
गौर करने वाली बात कि अभी जहां आपको रिजर्व और अनरिजर्व क्लास की टिकट बुक करने के लिए अलग-अलग एप्लीकेशन की जरूरत होती है। वहीं स्वरेल एप्लीकेशन की मदद से एक ही जगह पर आप सभी काम कर सकेंगे। इस एप्लीकेशन का यूजर इंटरफेस भी काफी अच्छा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें