फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: गर्मियों में भारतीय रेलवे चला रहा ये समर स्पेशल ट्रेनें, मिल सकता है कंफर्म टिकट

Tue, 15 Apr 2025 05:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे गर्मी के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अगर आप कहीं पर ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कंफर्म सीट नहीं मिल रही तो आपको एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। गर्मियों के सीजन में बच्चों की छुट्टी शुरू हो जाती है। इस कारण कई लोग शहरों से अपने गांवों में घूमने के लिए जाते हैं, जिसके चलते ट्रेन में काफी भीड़ देखने को मिलती है। कई लोग गर्मी के सीजन में ट्रेन में होने वाली भीड़ को देखते हुए काफी पहले ही कंफर्म सीट की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण ट्रेनों में यात्रा करने के लिए कंफर्म सीट नहीं मिल पाती है। अगर आप भी गर्मी में गांव जाने की प्लानिंग कर रहे हैं और यात्रा करने के लिए ट्रेनों में कंफर्म सीट नहीं मिल रही है तो यह खबर खास आपके लिए है। भारतीय रेलवे गर्मी के सीजन में होने वाली भीड़ को देखते हुए कई समर स्पेशल ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अगर आप कहीं पर ट्रेन से यात्रा करने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपको कंफर्म सीट नहीं मिल रही तो आपको एक बार इन ट्रेनों की लिस्ट देख लेनी चाहिए। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Adobe Stock

आनंद विहार मुजफ्फरपुर स्पेशल ट्रेन (04018/04017) इस ट्रेन को आनंद विहार से मुजफ्फरपुर के लिए हर गुरुवार को 24 अप्रैल से लेकर 29 मई तक चलाया जाएगा। वहीं मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए हर शुक्रवार को 25 अप्रैल से 30 मई तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ, सुल्तानपुर, जौनपुर, बलिया, छपरा और हाजीपुर रुकेगी। 

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : Adobe Stock
आनंद विहार बरौनी स्पेशल ट्रेन 04020/04019 इस ट्रेन को आनंद विहार से बरौनी के लिए हर रविवार को 20 अप्रैल से लेकर 6 जुलाई तक चलाया जाएगा। वहीं बरौनी से आनंद विहार के लिए हर सोमवार को 21 अप्रैल से 7 जुलाई तक चलाया जाएगा। यह ट्रेन लखनऊ, वाराणसी, गाजीपुर, बलिया, छपरा, हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। 

Indian Railways: देश की एकमात्र ऐसी ट्रेन, जिसमें यात्रियों को मिलता है मुफ्त ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

4 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : AdobeStock
आनंद विहार से राजगीर (04070/04069) जाने के लिए भारतीय रेलवे सुपरफास्ट ट्रेन का संचालन कर रहा है। इस ट्रेन को सप्ताह में दो दिन मंगलवार और शुक्रवार को 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक चलाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Summer Special Train - फोटो : AdobeStock
सफर के दौरान यह ट्रेन कई स्टेशनों पर रुकेगी इनमें प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पटना, बिहार शरीफ आदि कई स्टेशन हैं। इस ट्रेन में एसी कोच भी लगे हुए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें