फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगण ध्यान दें: दिवाली-छठ के लिए रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनों का एलान, यहां जानें रूट और शेड्यूल

Tue, 08 Sep 2026 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Special Train Route For Diwali and Chhath Puja: दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनों के एलान के साथ ही इनकी बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। इसलिए अगर आप भी चाहें तो इन ट्रेनों की जानकारी यहां से लेकर इनमें टिकट बुकिंग करवा सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : Amar Ujala AI
Special Train For Diwali and Chhath Puja 2026: इस साल दिवाली 8 नवंबर को और छठ पूजा का पर्व 13 नवंबर से 16 नवंबर के बीच मनाया जाएगा। हर साल की तरह ही इस साल भी इन त्योहारों के लिए घर जाने वाले लोग ट्रेन टिकट बुक करने लगे हैं।

पर अधिकतर ट्रेनों में टिकटें फुल हो चुकी हैं। ऐसे में आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि दिवाली और छठ पर घर जाने वाले लोगों के लिए पश्चिमी रेलवे की तरफ से स्पेशल ट्रेनों के चलाने का फैसला लिया गया है। चलिए जानते हैं कौन-कौन सी ये ट्रेनें हैं। यात्रीगण आगे इन स्पेशल ट्रेनों के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
कब तक चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें?
  • दरअसल, मुंबई सेंट्रल से अहमदाबाद और इंदौर के बीच चलने वाली तीन जोड़ी यानी कुल 6 स्पेशल ट्रेनों के संचालन की अवधि को बढ़ाया गया है
  • भारतीय रेलवे के मुताबिक, इन ट्रेनों का संचालन 25 से 30 नवंबर 2026 तक अलग-अलग तय तारीखों पर जारी रहेगा
  • इससे त्योहारों पर घर जाने वाले लोगों को फायदा मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन

3 of 5
दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
कौन-कौन सी 6 स्पेशल ट्रेनें चलाई गई हैं?

मुंबई सेंट्रल-अहमदाबाद ट्रेन (ट्रेन नंबर 09087)
ये स्पेशल ट्रेन हर बुधवार को चलाई जाएगी
साथ ही इस ट्रेन का संचालन 25 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है 

अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09088)
ये ट्रेन हर गुरुवार को चलाई जाएगी
इसका संचालन 26 नवंबर 2026 तक जारी रहेगा

4 of 5
दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
मुंबई सेंट्रल-इंदौर ट्रेन (ट्रेन नंबर 09079)
ये ट्रेन रविवार और मंगलवार को जारी रहेगी
इस ट्रेन का संचालन 29 नवंबर 2026 तक बढ़ाया गया है

इंदौर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09080)
ये ट्रेन सोमवार और बुधवार को चलेगी
साथ ही ये ट्रेन 30 नवंबर 2026 तक चलती रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दिवाली और छठ के लिए स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : AdobeStock
मुंबई सेंट्रल-इंदौर (ट्रेन नंबर 09085)
ये ट्रेन सोमवार और शुक्रवार को चलाई जाएगी
साथ ही ये ट्रेन 27 नवंबर 2026 तक चलेगी

इंदौर-मुंबई सेंट्रल ट्रेन (ट्रेन नंबर 09086)
ये ट्रेन मंगलवार और शनिवार को चलेगी
इस ट्रेन का संचालन 28 नवंबर 2026 तक चलेगी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें