Fixed Deposit Legal Heir Rules: बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट करवाते समय नॉमिनी का नाम दर्ज करना बेहद जरूरी माना जाता है। नॉमिनी वह व्यक्ति होता है, जिसे खाताधारक की मृत्यु के बाद बैंक आसानी से पूरा पैसा सौंप देता है। हालांकि, कई बार लोग जल्दबाजी या जानकारी के आभाव की वजह एफडी फॉर्म में नॉमिनी का नाम भरना भूल जाते हैं।
जिन लोगों के एफडी में नॉमिनी का नाम नहीं रहता है उनकी मौत के बाद उनके परिजनों को एफडी का पैसा पाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कुछ लोगों के मन में ये भी भ्रम रहता है जिन एफडी में नॉमिनी का नाम नहीं है, उनके मौत के बाद पुरा पैसा डूब जाता है, जो की पूरी तरह गलत है। आइए इस लेख में समझते हैं कि अगर एफडी में नॉमिनी दर्ज न हो, तो वह पैसा किसे मिलता है।