फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: ट्रेन से करने जा रहे हैं सफर तो पहले ही जान लें ये नियम, वरना हो सकती है दिक्कत

Tue, 04 Jun 2024 07:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
भारतीय रेलवे के नियम। - फोटो : istock
Indian Railways Rules: हर रोज एक बड़ी संख्या में लोग भारतीय ट्रेनों से सफर करते हैं। इसके पीछे कई कारण भी हैं, जैसे- आरामदायक सीटें, एसी की सुविधा, शौचालय की व्यवस्था आदि का होना। साथ ही ट्रेन में खानपान की व्यवस्था भी रहती है। बस आपको ट्रेन में यात्रा करने के लिए टिकट लेना होता है जिसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन तरीके से प्राप्त कर सकते हैं। पर इन सबके बीच आपको ट्रेन में यात्रा के दौरान कुछ बातों का ध्यान रखना होता है क्योंकि अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। दरअसल, भारतीय रेलवे के कुछ नियम हैं जिनका आपको ट्रेन में यात्रा के दौरान पालन करना होता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन से नियम हैं जिनका पालन न करने पर आप दिक्कत में पड़ सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
भारतीय रेलवे के नियम। - फोटो : istock
ट्रेन में यात्रा से पहले जान लें ये नियम:-

नंबर 1
  • आप जब भी ट्रेन से यात्रा करें, तो ये सुनिश्चित करें कि आपकी वजह से किसी दूसरे यात्री को परेशानी न हो। इसके लिए आपको ध्यान देना चाहिए कि कॉल पर किसी से तेज आवाज में बात न करें, मोबाइल पर लाउडस्पीकर पर गाना चलाने से बचें आदि। अगर आप ऐसा करते हैं और इससे किसी दूसरे यात्री को परेशानी होती है तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है या कार्रवाई हो सकती है या फिर दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे के नियम। - फोटो : istock
नंबर 2
  • अगर आप ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आप अपने साथ कितना सामान ले जा सकते हैं इसके बारे में जानकारी होना जरूरी हो जाता है। आप ट्रेन में अपने साथ 40 से 70 किलोग्राम वजन के सामान को लेकर सफर कर सकते हैं। हालांकि, ज्यादा सामान ले जाने के लिए आप अतिरिक्त भुगतान करके इसे ले जा सकते हैं।

4 of 5
भारतीय रेलवे के नियम। - फोटो : istock
नंबर 3
  • अगर आप भारतीय ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी हो जाता है कि भारतीय रेलवे का एक नियम है जिसके तहत आप कुछ चीजों को ट्रेन में नहीं ले जा सकते। अगर आप ऐसा करते हुए पकड़े जाते हैं तो आप पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारतीय रेलवे के नियम। - फोटो : Istock
  • उन चीजों की बात करें, जिन चीजों को आप ट्रेन में अपने साथ नहीं ले जा सकते तो वो चीजें हैं ज्वलनशील पदार्थ, विस्फोटक पदार्थ, बदबुदार वस्तुएं, गैस सिलेंडर, सिगरेट, स्टोव आदि। इसलिए भूलकर भी इन चीजों को ट्रेन में ले जाकर यात्रा न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें