What is Passenger Reservation System? : भारतीय रेलवे को अक्सर देश की 'जीवन रेखा' कहा जाता है, जिससे हर दिन करोड़ों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। अक्सर कुछ लोगों को रेलवे में कंफर्म टिकट पाने में कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। व्यस्त रूटों पर टिकटों की मारामारी और वेटिंग लिस्ट की अनिश्चितता को खत्म करने के लिए रेलवे अब एक क्रांतिकारी कदम उठाने जा रहा है।
अगस्त 2026 से, रेलवे अपने चार दशक पुराने टिकट बुकिंग के पारंपरिक ढांचे में बदलाव करने जा रहा है। जी हां, रेलवे 'पैसेंजर रिजर्वेशन सिस्टम' की शुरुआत करने जा रहा है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के दिशा-निर्देशों पर आधारित यह नया तंत्र पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक से लैस होगा। एआई तकनीक के आने से न सिर्फ टिकट बुकिंग की गति कई गुना बढ़ जाएगी, बल्कि डेटा के सटीक विश्लेषण से यात्रियों को कंफर्म सीट मिलने की संभावना भी पहले से कहीं अधिक होगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।