TV Explosion Causes: आज के डिजिटल युग में टीवी मनोरंजन का सबसे बड़ा साधन है। अक्सर यह देखने को मिलता है कि कुछ घरों में यह सुबह से लेकर रात तक चलता रहता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि दिनभर टीवी चलाने से वह फट सकता है? बहुत से लोगों को यह सवाल अजीब लग सकता है, मगर बता दें कि अक्सर ही टीवी ब्लास्ट होने की खबरें आती रहती हैं।
हाल के दिनों में दिल्ली के एसी ब्लास्ट, फ्लाइट में पॉवर बैंक ब्लास्ट, 10 साल के बच्चे की कलाई में स्मार्ट वॉच ब्लास्ट होने की खबरें आई हैं। ऐसे में यह सवाल कई लोगों के मन में डर पैदा करता है, खासकर गर्मियों के मौसम में जब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जल्दी गर्म हो जाते हैं।
हालांकि आधुनिक टीवी सेट सुरक्षा मानकों के साथ आते हैं, फिर भी कुछ तकनीकी कमियां और मानवीय गलतियां बड़े हादसे का कारण बन सकती हैं। आइए इस लेख में हम बेहद सरल भाषा में समझते हैं कि टीवी के फटने की संभावना कितनी है और आप अपने टीवी को सुरक्षित कैसे रख सकते हैं।