फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: इतनी देर ट्रेन हो गई है लेट तो मिलेगा पूरा रिफंड, जरूर जान लीजिए रेलवे का यह नियम

Sun, 02 Mar 2025 03:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन लेट होने पर आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कितनी देर ट्रेन के लेट होने पर आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। इसकी गिनती दुनिया की व्यस्ततम रेलवे प्राणालियों में की जाती है। हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ये ट्रेनें देश के सीमांत भागों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ने का काम करती हैं। भारत के आर्थिक विकास को रफ्तार देने में भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। भारतीय रेलवे सफर का किफायती साधन है। इसी वजह से किन्हीं दूसरे यातायात के साधनों में सफर करने की बजाए लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

हालांकि, भारतीय ट्रेनें अपनी लेट लतीफी के लिए भी काफी जानी जाती हैं। कई बार यात्रियों को किसी जगह पर जल्दी जाना होता है लेकिन ट्रेन लेट होने की वजह से उनको दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेन लेट होने पर आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के माध्यम से हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं कि कितनी देर ट्रेन के लेट होने पर आप रिफंड के लिए दावा कर सकते हैं?
विज्ञापन

3 of 5
भारतीय रेलवे। - फोटो : एएनआई (फाइल)
भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक अगर आपकी ट्रेन 3 घंटे या उससे ज्यादा देर लेट हो जाती है और उसमें आप सफर नहीं करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आप ट्रेन लेट होने का रिफंड क्लेम कर सकते हैं। हालांकि, रिफंड क्लेम करने के लिए आपको टीडीआर यानी टिकट डिपॉजिट रसीद (Ticket Deposit Receipt) फाइल करना होगा। 

Indian Railways: ये हैं भारत के सबसे ज्यादा प्लेटफॉर्म वाले रेलवे स्टेशन, जानिए डिटेल्स

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ऐसे फाइल करें टीडीआर

  • आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके टीडीआर फाइल कर सकते हैं।
  • इसमें आपको सबसे पहले आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके लॉगिन करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
  • लॉगिन करने के बाद आपको Services के टैब में जाकर File Ticket Deposit Receipt के विकल्प का चयन करना है।
  • इसके बाद My Transactions में जाकर File TDR के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यह करने के बाद आपके क्लेम के रिक्वेस्ट को भेज दिया जाएगा। यह करने के कुछ देर बाद आपको टिकट का रिफंड मिल जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें