फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: नहीं चल रहा है ट्रेन में AC, तो भारतीय रेलवे देगा रिफंड, जानिए क्या है नियम

Mon, 24 Apr 2023 12:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working - फोटो : Istock
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working: देश में एक बड़ी आबादी ट्रेनों में सफर करती है। किन्हीं और साधनों की अपेक्षा भारतीय रेलवे काफी सुरक्षित और सुगम विकल्प है। इसी को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए भारतीय रेलवे कई नियमों को बना रखा है, ताकि सफर के दौरान यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। हम में से अधिकतर लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। वहीं क्या आपको भारतीय रेलवे के एक खास नियम के बारे में पता है। इस नियम के अंतर्गत अगर आप ट्रेन में सफर कर रहे हैं। वहीं कोच में एसी नहीं चल रहा है। इस स्थिति में भारतीय रेलवे आपको रिफंड देता है। भारतीय रेलवे के इस खास नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -   
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के नियम के अंतर्गत यात्रा के किसी पड़ाव पर अगर एसी नहीं चलता है। इस स्थिति में भारतीय रेलवे आपको ट्रेन टिकट पर रिफंड देगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working - फोटो : Istock
इसे इस तरह से समझिए अगर आप दिल्ली से अयोध्या तक ट्रेन में सफर कर रहे हैं। वहीं लखनऊ से अयोध्या तक कोच में एसी नहीं चलता है। इस स्थिति में भारतीय रेलवे आपको लखनऊ से अयोध्या तक की यात्रा पर रिफंड जारी करेगा। गौरतलब बात है कि अलग अलग एसी क्लास को लेकर भारतीय रेलवे के नियम भी अलग अलग हैं।

4 of 5
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working - फोटो : Istock

कैसे मिलेगा रिफंड

  • यात्रा के किसी पड़ाव पर कोच में एसी नहीं चलने पर आपको इसके लिए टीटीई से संपर्क करना होगा।
  • इसके बाद टीटीई एक प्रमाण पत्र जारी करेगा। आपको किराये के अंतर का रिफंड, टीटीई द्वारा जारी प्रमाण पत्र और टिकट को गंतव्य स्टेशन पर दिखाना है।
  • इसके बाद आपको रिफंड दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Refund Rules for AC Not Working - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि एसी न चलने की स्थिति में आपको रिफंड पाने के लिए ट्रेन के आगमन के 20 घंटे के अंदर सभी चीजें दिखानी होंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें