फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे द्वारा मुफ्त में यात्रियों को दी जाती हैं ये सुविधाएं, जानिए डिटेल्स

Mon, 05 Jun 2023 03:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: भारत में एक बड़ी आबादी ट्रेनों में सफर करती है। भारतीय रेलवे देश के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों को जोड़ने का काम करता है। इसी वजह से देश के रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरह की सुविधाओं को बिल्कुल मुफ्त में ऑफर करता है। इन सुविधाओं के लिए यात्रियों से किसी प्रकार का चार्ज नहीं वसूला जाता है। अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको मुफ्त में मिलने वाली इन सुविधाओं के बारे में पता होना चाहिए। इस खबर के माध्यम से आज हम आपको उन जरूरी सुविधाओं के बारे में बताने जा रहे हैं, जो कि भारतीय रेलवे द्वारा बिल्कुल मुफ्त में मिलती हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

गर्भवती महिलाओं को मिलती है यह सुविधा

भारतीय रेलवे सीनियर सिटीजन, गर्भवती और 45 साल से ज्यादा उम्र की महिलाओं के लिए स्लीपर क्लास में 6 सीटों को रिजर्व रखता है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं थर्ड एसी में ये संख्या 4 से 5 है। इसके अलावा 2ND AC कोच में 3 से 4 लोअर बर्थ को रिजर्व रखा जाता है। अगर सिस्टम सीनियर सिटीजन, दिव्यांगजनों और महिलाओं को अपर बर्थ दे देता है। ऐसी स्थिति में अगर ट्रेन में लोअर बर्थ खाली है, तो ऑनबोर्ड टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा इन लोगों को लोअर बर्थ दिए जाने का नियम है। 

Kavach: बालासोर हादसे को रोक सकती थी कवच प्रणाली, जानिए क्या है कवच तकनीक और कैसे करती है यह काम?

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

स्टेशन पर मिलती है फ्री वाईफाई की सुविधा

भारतीय रेलवे द्वारा कई स्टेशनों पर फ्री वाईफाई की सुविधा मिलती है। आप इन स्टेशनों के प्लेटफॉर्म पर रेलवे के वाईफाई से कनेक्ट करके इंटरनेट का लुत्फ उठा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock

कम कीमत पर मिलता है इंश्योरेंस

आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि भारतीय रेलवे बेहद ही कम कीमत पर ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को मुफ्त इंश्योरेंस की सुविधा देता है। आप मात्र 49 पैसे देकर इंश्योरेंस खरीद सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें