फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: एक बार खरीदे गए प्लेटफॉर्म टिकट कितने समय तक रहता है वैध? मिलती हैं ये सुविधाएं

Fri, 20 Jan 2023 10:34 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Platform Ticket Validity Rules - फोटो : iStock
देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेन में सफर करते हैं। अक्सर जब भी हम अपने किसी दोस्त या निकट परिजन को छोड़ने के लिए रेलेव स्टेशनों पर जाते हैं। उस दौरान हम प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदते हैं। प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदना अनिवार्य है। अगर बगैर प्लेटफॉर्म टिकट रेलवे स्टेशन के भीतर जाते हैं। ऐसे में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। यात्रियों के साथ जो लोग उन्हें छोड़ने के लिए आते हैं। इसके चलते स्टेशनों पर भीड़ काफी ज्यादा हो जाती है। इसी को देखते हुए यात्रियों को छोड़ने आए लोगों को भारतीय रेलवे प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए कहता है। वहीं क्या आपको पता है कि आपके द्वारा खरीदे गए प्लेटफॉर्म टिकट कितनी देर तक के लिए वैध रहता है। इसके अलावा प्लेटफॉर्म टिकट के साथ यात्रियों को कई विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Platform Ticket Validity Rules - फोटो : Istock
नॉर्थ रेलवे ने इस बारे में ट्विटर पर एक पोल के जरिए जानकारी दी थी कि प्लेटफॉर्म टिकट जारी होने के बाद उसकी वैधता कुल 2 घंटे के लिए होती है। 2 घंटे के बाद आपके प्लेटफॉर्म टिकट की वैधता खत्म हो जाती है। 

Fake Medicine: मार्केट में तेजी से बिक रही हैं नकली दवाइयां, ऐसे करें असली नकली में पहचान
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Platform Ticket Validity Rules - फोटो : Istock
आपको अपने प्लेटफॉर्म टिकट पर कई तरह की विशेष सुविधाएं भी मिलती हैं। आप अपने प्लेटफॉर्म टिकट के जरिए ट्रेनों में यात्रा भी कर सकते हैं। भारतीय रेलवे से जुड़े इस नियम के बारे में बहुत कम लोगों को ही पता है। 

4 of 5
Indian Railways Platform Ticket Validity Rules - फोटो : Istock
इस बात का खास ध्यान रखें कि अगर आप अपने प्लेटफॉर्म टिकट पर यात्रा कर रहे हैं। ऐसे में आपको तुरंत टीटीई के पास जाकर गंतव्य स्थान तक जाने का टिकट बनवाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Platform Ticket Validity Rules - फोटो : Istock
ऐसी स्थिति में प्लेटफॉर्म टिकट इस बात की पुष्टि करता है कि आपने किस स्टेशन से अपनी यात्रा को शुरू किया है। अगर आप भी ट्रनों में यात्रा करते हैं। ऐसे में आपको प्लेटफॉर्म टिकट से जुड़े इन नियमों के बारे में पता होना चाहिए।  

Post Office Scheme: जबरदस्त रिटर्न पाने के लिए इस स्कीम में करें निवेश, टैक्स सेविंग के साथ मिलते हैं ये फायदे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें