Indian railway banned items: भारत में हर रोज लाखों की संख्या में लोग ट्रेन से सफर करते हैं। ट्रेन में यात्रियों के सफर को सुरक्षित, सुविधाजनक और व्यवस्थित बनाए रखने के लिए भारतीय रेलवे ने कई सख्त नियम बनाए हैं। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले आपको इनकी जानकारी होनी जरूरी है। कई बार देखने को मिलता है कि लोग अनजाने में या लापरवाही से ऐसी कुछ चीजें अपने साथ ले जाते हैं, जो रेलवे नियमों के अनुसार प्रतिबंधित होती हैं। इस कारण सफर के दौरान उनको जुर्माना, सामान की जब्ती या कानूनी कार्रवाई तक का सामना करना पड़ता है।
इन चीजों को साथ में लेकर सफर करना न केवल आपकी सुरक्षा के लिए खतरा बनता है, बल्कि यह दूसरे यात्रियों की जान को भी जोखिम में डाल सकता है। इस कारण आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ट्रेन में किन किन चीजों को साथ लेकर सफर करने पर मनाही है?