गर्मियों के सीजन या त्योहार के समय ट्रेन में रिजर्वेशन करते वक्त सीट काफी पहले से फुल हो जाती है। ऐसे में टिकट बुकिंग के दौरान लोगों को सीट नहीं मिल पाती। वहीं दूसरी तरफ इस दौरान तत्काल टिकट को बुक करना भी काफी मुश्किल भरा काम होता है। काउंटर खुलते ही सभी तत्काल सीटें मिनटों में बुक हो जाती हैं। ऐसे में यात्रियों को सफर करने के लिए दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ता है, जिसके चलते उन्हें कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों की इसी समस्या को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों में डिब्बों की संख्या बढ़ाने जा रही है। रेलवे के इस कदम से ट्रेन टिकट को बुक करते समय सीट कंफर्म होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। उत्तर पश्चिमी रेलवे जोन ने 36 जोड़ी यानी कुल 72 ट्रेनों में 81 डिब्बों को बढ़ाने का एलान किया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन ट्रेनों के बारे में जिनमें डिब्बों की संख्या बढ़ाए जाने का एलान हुआ है।