फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tatkal Booking New Rules: 1 अगस्त से बदल जाएगा तत्काल टिकट बुक करने का तरीका, सफर से पहले जान लें नए नियम

Wed, 29 Jul 2026 05:01 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways Token System: तत्काल टिकट बुकिंग की प्रक्रिया में बड़ा बदलाव आया है, जिससे अब दलालों और बिचौलियों के फर्जीबाड़े पर लगाम लगेगी। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि अगर आप काउंटर से तत्काल टिकट बुक करने जा रहे हैं तो नए नियम कैसे होंगे।
विज्ञापन
1 of 5
तत्काल टिकट नए नियम 2026 - फोटो : AI
New Tatkal Booking Rules:  भारतीय रेलवे से यात्रा करने वाले आम यात्रियों के लिए एक बेहद जरूरी और बड़ा अपडेट सामने आया है। अगर आप भी ट्रेन में कंफर्म सीट के लिए रेलवे काउंटर से तत्काल टिकट बुक कराते हैं, तो 1 अगस्त 2026 से इसकी प्रक्रिया में बदलाव देखने को मिलेगा। पश्चिम मध्य रेलवे ने टिकट काउंटरों पर होने वाली भारी भीड़, धक्का-मुक्की और दलालों की मनमानी को जड़ से खत्म करने के लिए एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। 

अब रेलवे स्टेशनों के रिजर्वेशन काउंटरों पर तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए एक नया 'टोकन सिस्टम' लागू किया जा रहा है। इस नई पारदर्शी व्यवस्था के तहत अब हर किसी को लाइन में लगने से पहले टोकन लेना अनिवार्य होगा, जिसके बाद ही तय क्रम के अनुसार टिकट जारी किए जाएंगे। आइए इस पूरी प्रक्रिया को बेहद सरल भाषा में समझते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
एसी और स्लीपर क्लास के लिए तय की गई टोकन की सीमा - फोटो : Adobe Stock
एसी और स्लीपर क्लास के लिए तय की गई टोकन की सीमा
रेलवे द्वारा लागू किए गए नए नियमों के मुताबिक, अब प्रत्येक रिजर्वेशन काउंटर से सीमित संख्या में ही टोकन जारी किए जाएंगे। एसी तत्काल टिकट के लिए प्रति काउंटर सिर्फ 10 टोकन और स्लीपर तत्काल टिकट के लिए अधिकतम 15 टोकन ही दिए जाएंगे। इसका सीधा मतलब यह है कि सीमित टोकन संख्या होने के कारण काउंटर पर बेवजह की भीड़ इकट्ठा नहीं होगी।
विज्ञापन

3 of 5
टोकन वितरण के लिए जारी की गई नई समय-सारणी - फोटो : Adobe Stock
टोकन वितरण के लिए जारी की गई नई समय-सारणी
नए नियमों के अनुसार, टोकन मिलने का एक निश्चित समय तय कर दिया गया है। एसी तत्काल टिकट बुकिंग के लिए सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक टोकन बांटे जाएंगे, जबकि स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक टोकन दिए जाएंगे। यात्रियों को इसी तय समय सीमा के भीतर काउंटर पर पहुंचकर अपना टोकन सुरक्षित करना होगा।

4 of 5
मूल पहचान पत्र दिखाना हुआ अनिवार्य - फोटो : Adobe Stock
मूल पहचान पत्र दिखाना हुआ अनिवार्य
दलालों की मनमानी और फर्जीवाड़े पर लगाम लगाने के लिए रेलवे ने एक सख्त नियम बनाया है। काउंटर से टोकन प्राप्त करने के लिए यात्रियों को अपना मूल पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या कोई अन्य वैध फोटो पहचान पत्र और साथ में अपनी यात्रा का पूरा विवरण दिखाना अनिवार्य होगा। इसके बिना किसी भी यात्री को टोकन जारी नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तत्काल टिकट के टाइमिंग में नहीं है कोई बदलाव (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock
तत्काल टिकट के टाइमिंग में नहीं है कोई बदलाव
  • ध्यान देने वाली बात यह है तत्काल टिकट बुकिंग के समय में कोई बदलाव नहीं है, साथ ही जो लोग ऑनलाइन तत्काल टिकट की बुकिंग करते हैं उन नियमों में भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस टोकन व्यवस्था के लागू होने से काउंटरों पर सुबह से लगने वाली लंबी और अव्यवस्थित लाइनें पूरी तरह खत्म हो जाएंगी और पूरी बुकिंग प्रक्रिया पहले से कहीं अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और आम नागरिकों के लिए बेहद आसान हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें