फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अब वेटिंग टिकट की झंझट होगी खत्म, रेलवे ने शुरू की ये नई सेवा

Wed, 24 Sep 2025 05:01 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian railways: यह युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। एआई का इस्तेमाल कैसे रेलवे की सेवाओं को अच्छा बनाने में किया जा सकता है? इसको लेकर रेलवे काम कर रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian railways new ai based ticket booking system - फोटो : Adobe Stock
Indian railways: भारतीय रेलवे अपने आधुनिकीकरण पर तेजी से काम कर रहा है। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों के कायाकल्प से लेकर अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए भारतीय रेलवे प्रयासरत है। इसी को देखते हुए समय समय पर भारतीय रेलवे द्वारा नए बदलावों को अंजाम दिया जाता है। यह युग आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का है। एआई का इस्तेमाल कैसे रेलवे की सेवाओं को अच्छा बनाने में किया जा सकता है? इसको लेकर रेलवे काम कर रहा है।

इसी सिलसिले में एआई आधारित एक खास तरह का सिस्टम आईआरसीटीसी की वेबसाइट और उसके एप्लीकेशन पर लागू किया गया है। इस सिस्टम के आने के बाद ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को काफी फायदा होगा। इस सिस्टम की मदद से यात्रियों को यह पता चल सकेगा कि उनके टिकट कंफर्म होने की कितनी संभावना है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian railways new ai based ticket booking system - फोटो : Adobe Stock
इसमें अगर कोई यात्री किसी ट्रेन में जब अपना टिकट बुक करेगा उस दौरान अगर टिकट वेटिंग में आता है तो यह एआई सिस्टम यात्री को पहले ही सूचित कर देगा कि उसके टिकट के कंफर्म होने की संभावना कितनी है।

Navratri 2025: कुट्टू का आटा खाने से 200 लोग हुए बीमार, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे सेवन, ऐसे करें मिलावट का पता
विज्ञापन

3 of 5
Indian railways new ai based ticket booking system - फोटो : AdobeStock
यह एआई सिस्टम एक खास तरह के पैटर्न पर काम करेगा। इसमें वह ट्रेन की सीटें, कैंसिल हुए टिकट और पिछली बुकिंग के डाटा का विश्लेषण करेगा और इस डाटा के आधार पर यह अनुमान लगाने की कोशिश करेगा कि वेटिंग टिकट के कंफर्म होने की संभावना कितनी अधिक है। 

Apple: सेब खरीदते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां, जानें स्वादिष्ट सेब का चुनाव करने का सही तरीका

4 of 5
Indian railways new ai based ticket booking system - फोटो : AdobeStock
इससे ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को पता चल सकेगा कि उनके टिकट कंफर्म होने का चांस कितना है? यात्रियों को टिकट कंफर्म होने की संभावना दिखने के बाद वे दूसरी ट्रेन या विकल्प में सफर करने के बारे में सोच सकेंगे।  

Smartphone Tips: स्मार्टफोन बार-बार हैंग हो रहा है? ये टिप्स परफॉर्मेंस को कर सकते हैं बूस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian railways new ai based ticket booking system - फोटो : AdobeStock
अगर कोई यात्री अपने टिकट को कैंसिल करता है तो यह एआई सिस्टम दूसरे वेटिंग लिस्ट वाले यात्री को सीट दे देगा। हालांकि, यह एआई टिकट बुकिंग सिस्टम रेलवे ने रायबरेली में स्लीपर क्लास में सफर करने वाले यात्रियों के लिए शुरू किया है। हर रोज भारतीय ट्रेनों में लाखों यात्री सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को कैसे सुविधाजनक बनाया जा सकता है इसको लेकर रेलवे समय समय पर कई नियमों में बदलाव करता रहता है। 

Beehive: घर में मधुमक्खी ने लगा रखा है छत्ता, इन तरीकों से पा सकते हैं छुटकारा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें