फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में करने जा रहे हैं सफर, तो इतने वजन तक के सामान को ले जा सकते हैं साथ

Thu, 18 May 2023 02:24 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
करोड़ों यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। भारत के रेलवे नेटवर्क की गिनती दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में की जाती है। भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और उनके बचाव के लिए कई नियमों को बना रखा है, ताकि सफर के समय उनको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। देशभर में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। गौरतलब बात है कि कई यात्री ऐसे होते हैं, जो ज्यादा मात्रा में सामान को लेकर ट्रेन में सफर करते हैं। अगर आप आवश्यकता से अधिक सामान को ट्रेन में लेकर सफर करते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको भारतीय रेलवे के लगेज रूल के बारे में बताने जा रहे हैं। हम जानेंगे कि भारतीय ट्रेनों में कितने वजन के सामान को लेकर सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
अगर आप भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ 40 से लेकर 70 किलोग्राम वजन के साथ सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
वहीं अगर आप ज्यादा सामान को लेकर भारतीय ट्रेनों में जा रहे हैं। इस स्थिति में आपको ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। अगर आप ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप 40 किलोग्राम के वजन को अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
वहीं अगर आप एसी टू टियर में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 50 किलोग्राम के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। वहीं अगर आप फर्स्ट एसी में सफर करते हैं। ऐसे में आप 70 किलोग्राम के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
आपको आवश्यकता से अधिक सामान को ट्रेनों में लेकर सफर नहीं करना चाहिए। अगर आप ज्यादा सामान को लेकर सफर कर रहे हैं। ऐसे में आप लगेज वैन को बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें