फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलयात्री ध्यान दें, सिर्फ इतना सामान ही साथ लेकर कर सकते हैं सफर, जानें क्या है नियम

Thu, 01 Dec 2022 12:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
Indian Railways Luggage Rules: भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देश भर में फैला हुआ है। रोजाना करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। दुनिया के विशालतम रेल नेटवर्कों में भारतीय रेलवे की गिनती की जाती है। अपने यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाने के लिए रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है, ताकि यात्रा करते समय उन्हें किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अक्सर ट्रेन में जब भी हम सफर करते हैं उस दौरान हम अपने साथ सामान को कैरी करते हैं। वहीं इस बारे में बेहद कम लोग ही जानते हैं कि भारतीय रेलवे ने ट्रेनों में सामानों को कैरी करने को लेकर एक खास नियम को बना रखा है। अगर आप भारतीय रेलवे द्वारा तय किए गए नियमों से ज्यादा वजन के सामानों को लेकर जाते हैं। इस स्थिति में आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे ने इसको लेकर एक खास नियम को बना रखा है। नियमों के अंतर्गत आप 40 से लेकर 70 किलोग्राम तक के लगेज को लेकर ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के नियमों के अनुसार अगर आप ट्रेन के स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं। ऐसे में आप अपने साथ 40 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर सफर कर सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
वहीं अगर आप एसी टू टियर में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 50 किलो के वजन को लेकर सफर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फर्स्ट क्लास में सफर कर रहे हैं। इस स्थिति में आप अपने साथ 70 किलोग्राम वजन के सामानों को लेकर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
हाल ही में भारतीय रेलवे ने अपने एक ट्वीट में जरूरत से ज्यादा सामानों को अपने साथ न ले जाने की सलाह दी थी। अगर आप अपने साथ ज्यादा सामान लेकर जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आप लगैज वैन को बुक करा सकते हैं। 

Gulkhaira Farming: नौकरी की चिंता छोड़ इस बिजनेस को करें शुरू, आसानी से हो जाएगी 60 हजार रुपये तक की कमाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें