फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम

Mon, 21 Apr 2025 09:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में घी लेकर सफर करने को लेकर भी नियम बनाया गया है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम - फोटो : Adobe Stock
Indian Railways: ट्रेन ज्यादा सुविधाजनक और किफायती यातायात का साधन है। इसी वजह से भारत में ज्यादातर लोग किन्हीं दूसरे साधनों में सफर करने की तुलना में भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। ट्रेन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बनाया है। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों को सफर का एक अच्छा अनुभव देना है। देश में हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं।

ये यात्री अपने साथ कई तरह के लगेज साथ लेकर सफर करते हैं। वहीं ट्रेन में आप किस तरह के लगेज अपने साथ ले जा सकते हैं? इसको लेकर भारतीय रेलवे ने कई तरह के नियम बना रखे हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय रेलवे ने ट्रेन में घी लेकर सफर करने को लेकर भी नियम बना रखा है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम - फोटो : Adobe Stock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि घी ज्वलनशील पदार्थों में आता है। इस कारण कई जगहों पर आप घी लेकर नहीं जा सकते हैं। इसकी वहां पर ले जाने को लेकर मनाही होती है। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम - फोटो : Adobe Stock
वहीं भारतीय रेलवे ने भी ट्रेन में घी ले जाने को लेकर नियम बना रखा है। अगर आप ट्रेन में अपने साथ घी लेकर सफर कर रहे हैं तो आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि आप अपने साथ 20 किलो वजन तक का घी ले जा सकते हैं। 

Govt Scheme: आप भी करा सकेंगे पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवदेन

4 of 5
ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम - फोटो : Adobe Stock
वहीं आप जो घी लेकर ट्रेन में सफर कर रहे हैं उसका अच्छे से पैक होना जरूरी है। अच्छे से अगर घी को टिन में पैक किया गया है तो उसे यात्री अपने साथ ट्रेन में ले जा सकते हैं। इसकी लिमिट भी 20 किलो है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ट्रेन में घी लेकर कर रहे हैं सफर, तो जरूर जान लें ये नियम - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में आप अपने साथ विस्फोटक पदार्थ या ज्वलनशील सामग्री नहीं ले जा सकते हैं। इन चीजों को ट्रेन में लेकर सफर करने पर यात्रियों की जान पर खतरा रहता है। अगर आप इस तरह की कोई चीज ट्रेन में लेकर सफर कर रहे हैं तो आप पर कार्रवाई की जा सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें