भारतीय रेलवे दुनिया के सबसे बड़े रेल नेटवर्क्स में से एक हैं। आज भी यात्रा करने के लिए रेलवे को ही सबसे सुरक्षित व सुविधाजनक माना जाता है, यही कारण है कि रोजाना ट्रेन से लाखों लोग सफर करते हैं। आपने भी कभी न कभी ट्रेन से सफर किया ही होगा, इस दौरान आप कई स्टेशन से गुजरे होंगे। इसके अलावा आपके शहर में भी कई रेलवे स्टेशन होंगे। आपने ये जरूर देखा होगा कि इन सभी स्टेशनों के नाम होते हैं, जिसमें किसी नाम के आगे टर्मिनल तो किसी के आगे जंक्शन या फिर कई स्टेशन के आगे तो सेंट्रल भी लगा होता है। लेकिन क्या कभी आपने इन नामों को लगाए जेने के पीछे की वजह जानने की कोशिश की है? अगर आपके इसके पीछे वजह नहीं पता तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है आज हम आपको इसके बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि रेलवे स्टेशन के नाम के आगे टर्मिनल, जंक्शन या फिर सेंट्रल क्यों लगाया जाता है।