Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों यात्री ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा ट्रेन में सफर करते समय यात्रियों को आरामदायक सफर का अनुभव मिले। इसे देखते हुए ट्रेनों में कई शानदार फीचर्स भी मिलते हैं। इसमें ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम से लेकर कई सेफ्टी फीचर्स शामिल होते हैं। वहीं कई लोगों को ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक को लेकर काफी कंफ्यूजन रहती है। अक्सर आपने कई लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि अगर लोको पायलट ट्रेन के इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल करता है तो इससे ट्रेन के पटरी से नीचे उतरने की संभावना अधिक रहती है। क्या ऐसा सच में होता है? अगर आप भी इस विषय में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।