Solar Panel On Railway Track: भारतीय रेलवे हर रोज एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करती है जिसके तहत देश के अलग-अलग कोनों में ट्रेने जाती हैं। इसमें पैसेंजर ट्रेनों से लेकर मालगाड़ी तक शामिल होती हैं। देखा गया है कि लोगों को ट्रेन का सफर पसंद भी आता है। आरामदायक सीटों से लेकर एसी की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था यात्रियों के सफर को आरामदायक बनती है।
वहीं, भारतीय रेलवे भी अपने यात्रियों के लिए आए दिन नए ट्रैक बिछाता है तो कोई नया और अद्भुत ब्रिज बनाकर कीर्तिमान स्थापित करता है। इसी क्रम में भारतीय रेलवे की तरफ से एक और अद्भुत कार्य की शुरुआत की गई है जिसमें पटरियों के बीच में सोलर पैनल लगाए गए हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसा क्यों किया गया है और रेलवे ने ये कौन से ट्रैक पर किया है। यात्रीगण अगली स्लाइड्स में इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...