फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: अगर रेलवे स्टेशन पर MRP से ज्यादा कीमत पर सामान को बेच रहा दुकानदार, तो ऐसे करें शिकायत

Thu, 04 May 2023 02:38 PM IST
संकल्प सिंह कन्वर्जेंस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
What To Do If Shopkeeper Charges More Than MRP In Railway Station: भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन की संज्ञा दी जाती है। यह देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती है। देश में एक बड़ी आबादी रोजाना ट्रेनों में सफर करती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है कि रेलवे स्टेशनों पर कई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमतों पर सामानों को बेचते हैं। वहीं अगर दुकानदार से जब इसको लेकर सवाल किया जाता है, तो वह बदतमीजी करने लगते हैं। गौरतलब बात है कि यात्रियों को इस दौरान सफर की जल्दी होती है। ऐसे में वो इस चीज को नजरंदाज कर देते हैं। MRP से ज्यादा कीमत पर सामान को बेचना अपराध है। ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
अगर स्टेशन पर कोई दुकानदार MRP से ज्यादा कीमत पर सामान को बेचता है। ऐसे में आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आपकी शिकायत दर्ज करने के बाद रेलवे के नियमों के अंतर्गत उस दुकानदार के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गौरतलब बात है कि अगर आप दुकानदार के खिलाफ शिकायत दर्ज करने जा रहे हैं। ऐसे में आपको उस दुकान से जुड़ी कुछ जानकारी को जुटाना जरूरी है। इसमें आप उस स्टॉल का नाम, प्लेटफॉर्म नंबर, संचालक का नाम, स्टॉल नंबर और समय को जरूर नोट करें। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इन जानकारियों का होना बहुत जरूरी है। इससे शिकायत दर्ज कराते समय आपका पक्ष मजबूत होगा। भारतीय रेलवे के मुताबिक अगर कोई दुकानदार, फूड स्टॉल MRP से ज्यादा कीमत पर सामान को बेचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस स्थिति में आप रेलवे की हेल्पलाइन नंबर 139 पर शिकायत को दर्ज करा सकते हैं। इसके अलावा आप इसकी शिकायत रेल मदद मोबाइल एप से भी कर सकते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें