Indian Railways: देश में रोजाना करोड़ों यात्री भारतीय रेलवे में सफर करते हैं। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में कई ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन की संज्ञा भी दी जाती है। भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट लेना जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि यात्री सफर करने से पहले अपने ट्रेन टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। वहीं जब सफर का समय आता है, तो यात्रा की प्लानिंग बदल जाती है और उन्हें किसी और दिन यात्रा करने की योजना बनाना पड़ता है। ऐसे में कई बार यात्री जानकारी के अभाव में अपनी ट्रेन टिकट को कैंसिल करा देते हैं। वहीं आज हम आपको भारतीय रेलवे के एक शानदार नियम के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप ट्रेन टिकट कैंसिल कराए बिना अपनी यात्रा की तारीख को बदल सकते हैं।