हमारे देश में हर रोज लाखों लोग ट्रेन से सफर करते हैं। यही कारण है कि इसे देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। रेलवे द्वारा लगभग हर वर्ग के लोगों को यात्रा करने की सुविधा दी जाती है। लोग अपनी सुविधा के अनुसार टिकट बुक करा कर यात्रा कर सकते हैं। कई बार बोर्डिंग स्टेशन का यात्री की पहुंच से काफी दूर होने की वजह से ट्रेन के छूटने का डर रहता है। ऐसे में ट्रेन अगर यात्री के करीब किसी स्टेशन पर रुक कर जाती है, तो यात्री उसी स्टेशन से ट्रेन पकड़ लेते हैं। हालांकि, बोर्डिंग स्टेशन बदलने के लिए आपको अपने टिकट में बाकायदा बदलाव करवाना पड़ता है। ऐसा नहीं करने पर आप पर पेनल्टी लग सकती है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की ओर से एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब आप ऐसी किसी परिस्थिति में अपना बोर्डिंग स्टेशन बदल सकते हैं।