रेलवे में सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर आई है, जिसे जानना आपके लिए बेहद जरूरी है। यदि आपके पास सही और पूरी जानकारी होती है, तो आप कोई भी काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। अक्सर लोग जानकारी के अभाव केे चलते आज भी प्लेटफॉर्म टिकट या फिर अनारक्षित टिकट लेने के लिए रेलवे स्टेशनों पर लंबी-लंबी कतारों में खड़े रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको इन लंबी-लंबी कतारों से छुटकारा पाने का तरीका बताने जा रहे हैं। इससे आप कोरोना काल में भीड़ से भी अपना बचाव कर सकेंगे। आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा कैसे हो सकता है? तो इसका जवाब है, आप अपने मोबाइल पर बड़ी आसानी से प्लेटफॉर्म टिकट या फिर अनारक्षित टिकट बुक कर सकते हैं। दरअसल, इंडियन रेलवे ने कोरोना काल के मद्देनजर लोगों का समय बचाने और अपने स्टाफ का काम आसान करने के लिए एक खास ऐप लॉन्च किया है। ये ऐप जरनल टिकट बुक करने का एक बेहतरीन विकल्प साबित हो रहा है।