फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने के लिए मिल सकती है कंफर्म सीट, इन बातों का रखना होगा ध्यान

Fri, 07 Oct 2022 02:07 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
How To Book Confirm Train Tickets in IRCTC During Festival: त्योहारों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि, दिवाली और छठ पूजा आने में अभी भी कुछ दिन बचे हैं। दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर कई लोग अपने गांव जाने के लिए काफी पहले से ही टिकट की बुकिंग कराने लगते हैं। ऐसे में पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड की तरफ जाने वाली ट्रेनों की सीटें काफी पहले से बुक हो जाती हैं। अगर आप भी दिवाली और छठ पूजा मनाने के लिए गांव जाना चाहते हैं और ट्रेन में सीट की उपलब्धता न होने के कारण आपको सीट नहीं मिल पा रही है। ऐसे में ये खबर खास आपके लिए है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका ध्यान रखने पर आपके कंफर्म ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाएगी। इसी सिलसिले में आइए जानते हैं कैसे आप दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर ट्रेन में अपनी कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
दिवाली और छठ पर भारी मात्रा में भीड़ देखते हुए भारतीय रेलवे यात्रियों के लिए कई विशेष ट्रेनों का संचालन करती है। ऐसे में आपको पूर्वांचल, बिहार, झारखंड और दूसरी जगहों पर चलाई जा रही इन स्पेशल ट्रेनों से जुड़ी अपडेट लेते रहना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इन स्पेशल ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलने की काफी ज्यादा संभावना रहती है। इसके अलावा यात्रा से एक दिन पहले तत्काल ट्रेन टिकट बुक करके भी कंफर्म सीट पा सकते हैं। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
हालांकि, दिवाली और छठ पूजा के अवसर पर तत्काल ट्रेन टिकट को बुक करना काफी मुश्किल काम होता है। ऐसे में आपको तत्काल ट्रेन टिकट बुक करने से पहले मास्टर लिस्ट में पहले से ही पैसेंजर डिटेल्स को एड कर लेना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
पैसेंजर डिटेल्स को एड करने के बाद आपको यात्रा विवरण दर्ज करने के बाद सीधे पेमेंट करना होता है। ऐसे में इस तरीके से तत्काल ट्रेन टिकट बुक होने की संभावना काफी बढ़ जाती है। अगर आप दिवाली और छठ पूजा पर ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं। ऐसे में आप बताए गए तरीकों को अपनाकर अपनी कंफर्म सीट बुक कर सकते हैं।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें