फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: रेलवे स्टेशन पर बहुत ज्यादा भीड़ होने पर क्या करें? जरूर जान लें ये बातें

Sun, 16 Feb 2025 03:41 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indian Railways: अनारक्षित डिब्बों में तो काफी धक्कामुक्की देखने को मिलती है, वहीं कई बार आरक्षित डिब्बों में जनरल कोच के यात्री घुस जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर अगर काफी भीड़ है, तो आपको काफी संयम और सतर्कता बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। हालांकि, इसके बाद भी कई ट्रेनों में काफी भीड़ देखने को मिलती है। इस कारण कई बार रेलवे स्टेशनों पर भी काफी भीड़ हो जाती है। ऐसी स्थिति में ट्रेन में चढ़ना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस वजह से कई बार यात्री ट्रेन में जा भी नहीं पाते हैं। अनारक्षित डिब्बों में तो काफी धक्कामुक्की देखने को मिलती है। वहीं कई बार आरक्षित डिब्बों में जनरल कोच के यात्री चले जाते हैं। ऐसे में रेलवे स्टेशन पर अगर काफी भीड़ है, तो आपको काफी संयम और सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान आपको अपनी सुरक्षा का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ट्रेन के चलने से 30 या 40 मिनट पहले स्टेशन पर पहुंचने की कोशिश करें। अगर रेलवे स्टेशन पर काफी भीड़ है, तो आपको मुख्य प्रवेश द्वार की बजाय साइड एंट्री या वैकल्पिक रास्तों का चयन अंदर जाने के लिए करना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आप रेलवे स्टाफ या रेलवे मास्टर से पूछ सकते हैं कि कहां से जाना आसान रहेगा। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि कई स्टेशनों पर VIP प्राथमिकता गेट होते हैं, जिनका उपयोग आप अंदर जाने के लिए कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana: खुशखबरी, 24 फरवरी को सरकार जारी करेगी 19वीं किस्त, क्या पिता और बेटे दोनों ले सकते हैं लाभ?

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

आपको ट्रेन के कोच पोजिशन के बारे में पहले से ही पता कर लेना चाहिए। आप कोच पोजिशनिंग के बारे में कई एप्लीकेशन की मदद से पता कर सकते हैं। इसके अलावा रेलवे प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेन के आने से पहले कोच पोजिशनिंग के बारे में बता दिया जाता है। ऐसे में जहां आपका कोच आकर लगेगा, वहां आपको पहले से जाकर खड़ा हो जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर भीड़ काफी ज्यादा है, तो ट्रेन में जबरदस्ती चढ़ने की कोशिश न करें। ट्रेन जब पूरी तरह रुक जाए, उसके बाद ही उसमें चढ़ें। वहीं अगर ट्रेन में अंदर जाने की जगह नहीं मिलती है, तो दूसरी ट्रेन का इंतजार करना सही रहेगा। अगर स्थिति काफी ज्यादा बिगड़ जाती है, तो आप रेलवे सुरक्षा बलों या रेलवे स्टाफ की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें