फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: कितने तरह की होती हैं वेटिंग लिस्ट? कौन सी होती है पहले कंफर्म?

Thu, 13 Nov 2025 02:43 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई बार ट्रेनों में जब कंफर्म सीट नहीं होती है तो यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय ट्रेनों में कितने तरह के वेटिंग टिकट होते हैं? और कौन सा वेटिंग टिकट सबसे पहले कंफर्म होता है?
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों को चला रहा है। इन ट्रेनों में रोजाना लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर के विभिन्न क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़ने का काम करता है। हालांकि, भारतीय ट्रेनों में सफर करने के लिए आपको टिकट बुक करना जरूरी है। कई बार ट्रेनों में जब कंफर्म सीट नहीं होती है तो यात्रियों को वेटिंग टिकट मिलता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय ट्रेनों में कितने तरह के वेटिंग टिकट होते हैं? और कौन सा वेटिंग टिकट सबसे पहले कंफर्म होता है?

GNWL जनरल वेटिंग लिस्ट 

जनरल वेटिंग लिस्ट आपको तब मिलता है जब आप ट्रेन के शुरुआती स्टेशन से आखिरी स्टेशन तक बुकिंग करते हैं। जनरल वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की संभावना काफी अधिक होती है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट)

RLWL वेटिंग लिस्ट उन यात्रियों को मिलती है जो बीच के किसी रेलवे स्टेशन से ट्रेन में सफर की शुरुआत करते हैं। RLWL वेटिंग लिस्ट को GNWL के बाद प्राथमिकता दी जाती है। इस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की संभावना भी काफी अधिक होती है। 

Smartphone Tips: स्मार्टफोन में की गई ये गलतियां भिजवा सकती हैं आपको जेल, जरूर जान लें ये बातें
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

PQWL (पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट) 

पूल्ड कोटा वेटिंग लिस्ट उन यात्रियों के लिए रहता है को छोटे स्टेशनों के बीच में सफर करते हैं। इसको GNWL, RLWL के बाद प्रथामिकता दी जाती है। इस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की संभावना कम होती है। 

TQWL (तत्काल कोटा वेटिंग लिस्ट)

तत्काल टिकट बुक करने पर अगर टिकट वेटिंग लिस्ट चला जाता है तो उसे TQWL कहा जाता है। इस वेटिंग लिस्ट के कंफर्म होने की संभावना काफी कम होती है। 

Banquet Hall: शादी के लिए बुक करने जा रहे बैंकेट हॉल, तो जरूर जान लें ये बातें, हजारों रुपये की हो सकती है बचत

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

RQWL रिक्वेस्ट कोटा वेटिंग लिस्ट

इस वेटिंग लिस्ट को सबसे कम प्राथमिकता दी जाती है। यह वेटिंग लिस्ट रिक्वेस्ट या इमरजेंसी कोटा में आती है। इसके कंफर्म होने की संभावना 20 से 40 प्रतिशत तक होती है। 

LPG Gas: आपके सिलेंडर में कितनी गैस बची है? इन आसान तरीकों से कर सकते हैं पता
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

SSWL और LDWL सीनियर सिटीजन व लेडीज वेटिंग लिस्ट

सीनियर सिटीजन और महिलाओं के कोटा में लगने वाली वेटिंग लिस्ट को SSWL और LDWL कहा जाता है। इसके कंफर्म होने की संभावना अधिक है। वहीं बात अगर करें कि रेलवे किस वेटिंग लिस्ट को प्राथमिकता देता है तो GNWL वेटिंग लिस्ट को सबसे पहले प्राथमिकता दी जाती है। 

IRCTC: आईआरसीटीसी का शानदार ऑफर, सस्ते में मां वैष्णो देवी के दर्शन कराने के लिए लॉन्च किया टूर पैकेज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें