फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेल यात्रियों के काम की बात: अगर ट्रेन से गिर गया पर्स या मोबाइल फोन तो ऐसे मिल सकता है वापस, जानें तरीका

Sat, 07 Oct 2023 04:01 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें? - फोटो : Amar Ujala
Indian Railways Rules: आप जब अपने घर जाते होंगे या कहीं घूमने गए होंगे या कभी दफ्तर के या अपने पर्सनल काम से कहीं गए होंगे आदि। तो आपने कभी न कभी तो भारतीय ट्रेन से यात्रा की ही होगी? दरअसल, रोजाना काफी बड़ी संख्या में ट्रेनों से लोग सफर करते हैं। जनरल बोगी से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा, आरामदायक सीट, खानपान की सुविधा और शौचालय की व्यवस्था यात्रियों के सफर को और सुहावना बना देती है। वहीं, आपने कई बार सुना होगा या आपके साथ शायद ऐसा हुआ हो कि लोगों का पर्स या मोबाइल रेलवे ट्रैक पर गिर गया हो? अगर आपके साथ ऐसा होता है, तो आप एक तरीके से इसे वापस पा सकते हैं। जी हां, बस आपको इसके लिए रेलवे के एक नियम के मुताबिक चलना पड़ता है। तो चलिए जानते हैं कैसे ट्रैक पर गिरे हुए पर्स या मोबाइल फोन को वापस पा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें? - फोटो : istock
सबसे पहले ये गलती करने से बचें
  • आमतौर पर देखने में आता है कि जब भी लोगों की कोई चीज ट्रैक पर गिर जाती है, तो वो ट्रेन को रोकने के लिए चेन खींच देते हैं। ध्यान दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। वरना आपके ऊपर जुर्माना लग सकता है या जेल हो सकती है या फिर दोनों भी हो सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें? - फोटो : istock
फिर क्या करें?
  • अगर आपका पर्स या मोबाइल फोन रेलवे ट्रैक पर गिर गया है, तो चेन पुलिंग करने की जगह आपको एक दूसरा काम करना है। आपको करना ये है कि जहां आपका सामान गिरा है, तो वहां किनारे पर लगे पोल पर पीले और काले रंग के लिखे हुए नंबर को नोट कर लें।

4 of 5
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें? - फोटो : istock
  • इसके बाद ये नंबर लेकर टीटीई को दिखाएं और वो आपको बता देगा कि आपका सामान कौन से दो स्टेशन के बीच गिरा है
  • फिर आपको रेलवे पुलिस फोर्स हेल्पलाइन नंबर 182 या फिर रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करके उन्हें ये जानकारी देनी है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चलती ट्रेन से पर्स या मोबाइल गिर जाए, तो क्या करें? - फोटो : istock
  • जब आप हेल्पलाइन पर बता देंगे कि आपका पर्स या मोबाइल कुछ भी चीज कहां गिरी है, तो इसके बाद उस जगह पर पुलिस आपके सामान को ढूंढती है
  • ऐसे में सामान मिलने पर आपको दे दिया जाता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें