फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन टिकट के साथ यात्रियों को मिलती है दस लाख रुपये की यह विशेष सुविधा, जानिए डिटेल्स

Fri, 09 Jun 2023 05:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Indian Railways: हाल ही में ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे में करीब 280 से भी अधिक लोगों की जान चली गई। इसके अलावा कई लोग गंभीर हादसे के शिकार भी हुए हैं। इस ट्रेन हादसे ने कई गंभीर दर्द दिए हैं, जिन्हें भुला पाना काफी कठिन है। ट्रेन हादसे में मृत लोगों को भारतीय रेलवे ने दस लाख रुपये का मुआवजा देने का एलान किया है। इसी कड़ी में आज हम आपको भारतीय रेलवे की एक बेहद ही खास इंश्योरेंस पॉलिसी के बारे में बताने जा रहे हैं। इस पॉलिसी के अंतर्गत आप 10 लाख रुपये तक के इंश्योरेंस का फायदा उठा सकते हैं। दस लाख रुपये की इस इंश्योरेंस पॉलिसी की सुविधा के लिए आपको महज 35 पैसे खर्च करने होते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारतीय रेलवे की इस खास सुविधा के बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन टिकट बुक करते समय आपको इंश्योरेंस चुनने का विकल्प मिलता है। यहां आपको इंश्योरेंस के लिए मात्र 35 पैसों का भुगतान करना होता है। आप बीमा पाने के हकदार तभी होंगे, जब आप ट्रेन टिकट बुक करते समय इंश्योरेंस कवर को चुनते हैं।  
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
इस इंश्योरेंस कवर के अंतर्गत अगर यात्री ट्रेन दुर्घटना में आंशिक रूप से विकलांग हो जाता है। इस स्थिति में उसको 7.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाता है। 

जानना जरूरी: कर्मचारी की मृत्यु के बाद परिवार के कौन कौन से सदस्य उठा सकते हैं पेंशन का लाभ?

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं अगर यात्री ट्रेन दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाता है। इस स्थिति में उसको 2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाती है। वहीं अगर यात्री को हल्की फुल्की चोट यात्रा के समय लगती है। ऐसे में उसको 10 हजार रुपये की सहायता दी जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Social media
अगर ट्रेन दुर्घटना में यात्री की मृत्यु हो जाती है या कोई यात्री स्थाई रूप से विकलांग हो जाता है। ऐसी स्थिति में नॉमिनी को 10 लाख रुपये का बीमा कवर मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें