फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच में कौन-कौन सी मिलती हैं खास सुविधाएं? जानें यहां

Thu, 07 May 2026 02:48 PM IST
Sankalp Prakash Singh यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय रेलवे का फर्स्ट एसी कोच यात्रियों को लग्जरी और प्राइवेसी से भरपूर सफर का अनुभव देता है। इसमें आरामदायक केबिन, बेहतर सुरक्षा और प्रीमियम सुविधाएं मिलती हैं, जो इसे ट्रेन की सबसे खास श्रेणी बनाती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AI Generated
भारतीय रेलवे में सफर करने वाले यात्रियों के लिए फर्स्ट एसी कोच सबसे प्रीमियम श्रेणी होती है। फर्स्ट एसी कोच खासतौर पर उन लोगों के लिए एक बेहतर विकल्प है, जो लंबी दूरी की यात्रा के दौरान शांति, सुरक्षा और निजी स्पेस चाहते हैं। फर्स्ट एसी में यात्रियों को कई शानदार सुविधाएं मिलती हैं। सामान्य डिब्बों की तुलना में यहां भीड़ कम होती है और केबिन पूरी तरह बंद रहते हैं। रेलवे फर्स्ट एसी कोच में बेहतर सुविधाएं देने पर लगातार ध्यान देता रहता है, ताकि यात्रियों का सफर अधिक आरामदायक और सुविधाजनक बन सके। यही वजह है कि बिजनेस ट्रैवलर, परिवार और वरिष्ठ नागरिक अक्सर फर्स्ट एसी कोच में सफर करने को प्राथमिकता देते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
फर्स्ट एसी कोच की सबसे बड़ी खासियत इसकी प्राइवेसी है। इसमें यात्रियों के लिए 2 बर्थ वाले कूप और 4 बर्थ वाले केबिन उपलब्ध होते हैं। इस कोच में हर केबिन के दरवाजे को अंदर से बंद किया जा सकता है। इससे यात्रा के दौरान सुरक्षा और निजी माहौल बना रहता है। फर्स्ट एसी कोच के अंदर शोर-शराबा कम होता है, इस कारण यात्री आराम से सफर कर पाते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
इस कोच में सीटें और बर्थ सामान्य डिब्बों की तुलना में ज्यादा चौड़ी और आरामदायक होती हैं। यात्रियों को बेहतर बेडशीट, तकिया, चादर और कंबल जैसी सुविधाएं दी जाती हैं। कई ट्रेनों में फर्श पर कारपेट भी बिछा होता है। इससे कोच का माहौल प्रीमियम महसूस होता है। हर केबिन में लाइट कंट्रोल की सुविधा भी मिलती है।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
फर्स्ट एसी कोच में सफाई और सुविधा का भी विशेष ध्यान रखा जाता है। कई ट्रेनों के फर्स्ट एसी कोच में अटेंडेंट कॉल बटन भी दिया जाता है। इससे जरूरत पड़ने पर रेलवे स्टाफ तुरंत सहायता पहुंचाने का काम करता है। इसके अलावा कोच में यात्रियों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त निगरानी भी रखी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
फर्स्ट एसी कोच उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो लंबी यात्रा के दौरान आराम और शांत वातावरण चाहते हैं। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि फर्स्ट एसी कोच का किराया अन्य श्रेणियों की तुलना में अधिक होता है। अगर आप ट्रेन में लग्जरी और प्राइवेट सफर का अनुभव लेना चाहते हैं, तो फर्स्ट एसी कोच बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें