फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: भारतीय रेलवे में अलग-अलग रंग के डिब्बों का क्या होता है मतलब? जानिए यहां

Mon, 11 Nov 2024 02:36 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways Interesting Facts: भारतीय ट्रेनों में हर रोज लाखों की संख्या में यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई व्यवस्थाएं कर रखी हैं। देशभर में भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। ये ट्रेनें देश के लगभग हर प्रमुख स्थान के लिए चलाई जाती हैं। भारतीय रेलवे का देश की कनेक्टिविटी में महत्वपूर्ण योगदान है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा कहा जाता है। भारतीय रेलवे सफर का काफी सुविधाजनक और किफायती साधन है।

इसी वजह से किन्हीं दूसरे साधनों की तुलना में लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। स्टेशनों पर ट्रेनों में सफर करते समय आपने इस बात पर जरूर गौर किया होगा कि भारतीय ट्रेनों के डिब्बों का रंग अलग-अलग होता है। वहीं क्या आपको इसके पीछे की वजह पता है? अगर नहीं, तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

नीले रंग के कोच

नीले रंग के डिब्बों को 70 से लेकर 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार पर चलने के लिए बनाया जाता है। इनका निर्माण स्टील से किया जाता है। ये कोच सफर के लिए काफी आरामदायक होते हैं।

PM Kisan: क्या किसान पति और पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? इस दिन आ सकती है 19वीं किस्त
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

लाल रंग के कोच

लाल रंग के कोच को लिंक हॉफमैन बुच कोचेस के नाम से भी जाना जाता है। इनका निर्माण एलुमीनियम से किया जाता है। ये कोच लगभग 200 किलोमीटर प्रतिघंटे की स्पीड के लिए बने होते हैं।

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

हरे रंग के कोच 

वे ट्रेनें जिनमें हरे रंग के कोच लगाए जाते हैं उनमें यात्रा सस्ती होती है। इस कोच में सफर करते समय आपको कंफर्ट भी मिलता है। अगर आप कम किराये में आरामदायक सफर का अनुभव लेना चाहते हैं तो इसमें सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

पीले, ऑरेंज और पर्पल रंग के कोच

पीले रंग के कोच सस्ते और नॉन एसी होते हैं। वहीं ऑरेंज रंग के कोच को उन ट्रेनों में लगाया जाता है जो छोटी दूरी का सफर तय करती हैं। इसके पर्पल कलर को अमूमन तेजस एक्सप्रेस में लगाया जाता है। इसमें कई तरह की मॉर्डन सुविधाएं होती हैं। 

IRCTC: आईआरसीटीसी लाया है अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने के लिए टूर पैकेज, सिर्फ इतने रुपये है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें