फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय व्यक्ति की बीमारी से मृत्यु होने पर क्या रेलवे देता है मुआवजा?

Tue, 14 Jan 2025 02:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यही एक बड़ा कारण है कि किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में ज्यादातर लोग भारतीय ट्रेनों में यात्रा करना पसंद करते हैं। इसमें सफर करने पर किराया भी कम खर्च होता है।
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसका देश की कनेक्टिविटी में एक महत्वपूर्ण योगदान है। भारत के विकास को रफ्तार देने में भी भारतीय रेलवे एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। किन्हीं और साधनों में सफर करने की तुलना में भारतीय रेलवे यात्रा का काफी सुविधाजनक साधन है। इसी वजह से कई लोग भारतीय रेलवे में सफर करना पसंद करते हैं। 

इसमें सफर करने पर किराया भी कम खर्च होता है। इसके अलावा यात्रियों की सुविधाओं को देखत हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में हादसा होने की वजह से कई लोगों की जान चली जाती है। भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत ट्रेन हादसे में अगर किसी की मृत्यु हो जाती है तो नॉमिनी को मुआवजा दिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर किसी व्यक्ति की मौत नेचुरली ट्रेन में सफर करते समय हो जाए, तो क्या ऐसी स्थिति में उसको मुआवजा मिलता है? अक्सर कई लोगों के इस तरह के सवाल रहते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं, तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
ट्रेन में अगर कोई यात्री सफर कर रहा है और वह पहले से किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित है और उस बीमारी की वजह से उसकी मृत्यु हो जाती है या वह बैठे-बैठे ही नेचुरली मर जाता है तो इस स्थिति में रेलवे कोई मुआवजा नहीं देता है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
कई बार देखने को मिलता है कि यात्री चलती ट्रेन में दौड़कर चढ़ने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ट्रेन पकड़ने के चक्कर में उनकी गिरकर मृत्यु हो जाती है। ऐसी स्थिति में भी रेलवे इन लोगों को कोई मुआवजा नहीं देता है। 

Indian Railways: 5 घंटे में तय करती है 46 किलोमीटर का सफर, जानिए कौन-सी है भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन?
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर भारतीय रेलवे की किसी गलती की वजह से यात्री की मृत्यु होती है तो उसको मुआवजा दिया जाता है। वहीं इंसान की अगर अपनी किसी गलती से मृत्यु हो जाती है तो उसको मुआवजा नहीं दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें