फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन चेन पुलिंग करने पर हो सकती है कानूनी कार्रवाई, नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

Mon, 14 Mar 2022 04:40 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Chain Pulling Rules - फोटो : Istock
भारत में रोजाना लाखों लोग ट्रेन के जरिए सफर करते हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफ लाइन कहा जाता है। इंडियन रेलवे की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रेलवे अपने नियमों में समय-समय पर कई बदलाव करती रहती है, ताकि यात्रियों को सफर के दौरान शानदार अनुभव मिल सके। वहीं दूसरी तरफ सफर के समय कई यात्री ट्रेन में चेन पुलिंग करके उसको रोक देते हैं। अगर आप भी ट्रेन में सफर के दौरान ये काम करते हैं, तो रेलवे के कुछ नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। अगर आप इन नियमों को नहीं जानते, तो भविष्य में कई दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने चेन पुलिंग को लेकर सख्त नियमों को बना रखा है। दोषी पाए जान पर आपके ऊपर सख्त कार्रवाई हो सकती है। इसके अलावा आपको सरकारी नौकरी भी भविष्य में नहीं मिलेगी। आइए जानते हैं इसके बारे में -
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Chain Pulling Rules - फोटो : Istock
अगर कोई व्यक्ति ट्रेन की चेन पुलिंग करता है। इस स्थिति में रेलवे को काफी घाटे का सामना करना पड़ता है। वहीं अगर आप बेवजह ट्रेन चेन की पुलिंग करते हैं, तो इससे यात्रियों की जान के ऊपर भी खतरा आ सकता है। चेन पुलिंग करने से ट्रेन बेपटरी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Chain Pulling Rules - फोटो : Istock
भारतीय रेलवे के मुताबिक आप कुछ विशेष परिस्थितियों में ही ट्रेन चेन की पुलिंग कर सकते हैं। अगर आपका बच्चा या कोई व्यक्ति पीछे छूट जाता है, ट्रेन में आग लगने पर, किसी के अचानक बीमार होने पर, ट्रेन में चोरी या डकैती होने की स्थिति में ही आप चेन पुलिंग कर सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways Chain Pulling Rules - फोटो : Istock
बेवजह ट्रेन चेन की पुलिंग करना रेलवे एक्ट के सेक्शन 141 के तहत अपराध है। अगर आप बिना किसी कारण के ट्रेन चेन की पुलिंग करते हैं, तो आपको 1 साल की जेल या 1 हजार रुपये का जुर्माना लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Chain Pulling Rules - फोटो : Istock
वहीं अगर आप एक से ज्यादा बार ट्रेन चेन की पुलिंग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो इस स्थिति में आपको सरकारी नौकरी मिलने में भी दिक्कत आ सकती है। आपको बिना किसी वजह के ट्रेन चेन की पुलिंग नहीं करनी चाहिए। इससे आपको भविष्य में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें