22 अप्रैल को पहलगाम में हुए वीभत्स आतंकी हमले का जवाब देते हुए भारत ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों पर सटीक मिसाइल स्ट्राइक किए। इसके बाद से दोनों देशों में तनाव की स्थिति काफी बढ़ गई। भारत ने पाकिस्तान के कई मिलिट्री और आतंकी ठिकानों पर हमले किए। वहीं पाकिस्तान द्वारा किए गए हमले को हमारे एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में ही रोक दिया। दोनों देशों के बीच कुछ दिनों से युद्ध जैसी स्थिति बन गई थी। वहीं कल यानी 10 मई को दोनों देशों के बीच सीज फायर का एलान हुआ। हालांकि, सीज फायर के एलान के कुछ ही घंटों बाद ही पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन किया। पाकिस्तान की ओर से होने वाले हमले को देखते हुए भारतीय रेलवे ने सीमावर्ती राज्यों में चलने वाली ट्रेनों को अगले कुछ दिनों के लिए कैंसिल कर दिया है। आइए देखते हैं इन्हें -