फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: इन किसानों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, जानिए डिटेल्स

Sun, 11 May 2025 12:14 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
भारत सरकार ने साल 2019 में किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने और उनकी आय में बढ़ोतरी करने के लिए एक बेहद ही शानदार स्कीम की शुरुआत की थी। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश में गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय सहायता को हर साल तीन समान किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जाती है। पिछले फरवरी महीने में भारत सरकार ने इस योजना की 19वीं किस्त जारी की थी। 19वीं किस्त को जारी हुए 2 महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। इस कारण देश में कई किसान यह जानना चाहते हैं कि भारत सरकार कब तक इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है।

विज्ञापन

2 of 5
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हर किस्त को चार महीने के अंतराल पर जारी किया जाता है। 19वीं किस्त फरवरी महीने में जारी की गई थी। वहीं फरवरी के चार महीने बाद जून का महीना आ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
इस कारण संभावना व्यक्त की जा रही है कि आने वाले जून महीने में भारत सरकार इस योजना की 20वीं किस्त जारी कर सकती है। वहीं देश में कई किसान ऐसे हैं जिन्हें इस बार 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। भारत सरकार के मुताबिक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में ई-केवाईसी कराना जरूरी है। 

4 of 5
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
वे किसान जिन्होंने स्कीम में अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो  उन्हें अगली आने वाली 20वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। अगर आप इस स्कीम का लाभ लेना चाहते हैं, तो इस काम को जल्द से जल्द करा लेना चाहिए। 

PM Vishwakarma: किन लोगों को मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
इन लोगों के खाते में नहीं आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त - फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उन किसानों को भी नहीं मिलेगा, जिन्होंने योजना में भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया है। यदि आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है, तो आपको इस कार्य को भी जल्द से जल्द करवा लेना चाहिए। अगर आप यह जरूरी काम नहीं करवाते हैं, तो आपको अगली आने वाली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें