फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ATM: क्या एटीएम से पैसे निकालते समय दो बार कैंसिल बटन दबाने से पिन हो जाता है सिक्योर? जानिए खबर की सच्चाई

Sun, 18 May 2025 09:39 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ATM Safety Tips: इसमें कहा जा रहा है कि एटीएम से जब आप पैसे निकालने जाते हैं उस समय अगर आप एटीएम मशीन में दो बार कैंसिल के बटन को दबाते हैं, तो आपके डेबिट कार्ड का पिन सिक्योर रहेगा और आप फ्रॉड से बच पाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
ATM Safety Tips - फोटो : Adobe Stock
ATM Safety Tips: हम में से अधिकतर लोगों के पास एटीएम कार्ड है। यह बैंक द्वारा जारी किया गया एक खास तरह का कार्ड होता है, जिसकी मदद से हम एटीएम मशीन से पैसे निकाल सकते हैं। आज के इस डिजिटल युग में आप एटीएम कार्ड से ऑनलाइन ट्रांजैक्शन भी कर सकते हैं। एटीएम कार्ड पर कई सुविधाएं भी मिलती हैं। वहीं अक्सर सोशल मीडिया पर एटीएम कार्ड और उसके उपयोग को लेकर कई तरह के दावे वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ दावे सच तो कुछ झूठे होते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों कुछ ऐसा ही एक दावा वायरल हो रहा है। इसमें कहा जा रहा है कि एटीएम से जब आप पैसे निकालने जाते हैं उस समय अगर आप एटीएम मशीन में दो बार कैंसिल के बटन को दबाते हैं, तो आपके डेबिट कार्ड का पिन सिक्योर रहेगा और आप फ्रॉड से बच पाएंगे। यही नहीं इस वायरल मैसेज में यह भी दावा किया जा रहा है कि अगर कोई व्यक्ति एटीएम मशीन के कीपैड के साथ छेड़छाड़ करता है तो यह ट्रिक उस सेटअप को फेल कर सकती है। 
विज्ञापन

2 of 5
ATM Safety Tips - फोटो : Adobe Stock
  • वायरल मैसेज में लोगों से अपील की जा रही है कि पैसे निकालने से पहले एटीएम मशीन पर कैंसिल बटन को दो बार दबाने की आदत बना लें।
  • मैसेज में यह भी कहा गया है कि यह सलाह भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गई है।
  • हालांकि, मैसेज में जिस चीज का दावा किया जा रहा है उसकी असलियत कुछ और ही है।
विज्ञापन

3 of 5
ATM Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

पीआईबी ने किया फैक्ट चेक

  • पीआईबी यानी प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की टीम ने इस मैसेज का फैक्ट चेक करते हुए बताया है कि मैसेज में किया जा रहा दावा पूरी तरह झूठा है।
  • इसके अलावा इस मैसेज का आरबीआई से भी कोई लेना देना नहीं है। 

4 of 5
ATM Safety Tips - फोटो : Adobe Stock
  • इस तरह का दावा पहले भी साल 2022 और 2023 में किया जा चुका है, उस समय भी पीआईबी ने इस तरह के दावे को फर्जी बताया था।
  • पीआईबी के मुताबिक इस तरह के अफवाहों पर भरोसा न करने की सलाह दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ATM Safety Tips - फोटो : Adobe Stock

एटीएम से पैसे निकालते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • एटीएम से आप जब भी पैसे निकालने जाएं उस दौरान पिन दर्ज करते समय उसे अपने हाथ से कवर रखें।
  • कोशिश करें कि आप उन्हीं एटीएम मशीन से पैसे निकालें, जहां पर अच्छी रौशनी हो और वह सुरक्षित जगह पर हो।
  • इसके अलावा यह भी सुनिश्चित करें कि आप जिस एटीएम मशीन से पैसे निकाल रहे हैं, उसमें कोई छेड़छाड़ तो नहीं हो रखी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें