फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway Ticket Rule: क्या स्लीपर का टिकट बुक करके बिना पैसे दिए एसी में कर सकते हैं यात्रा? जानें कैसा होगा ये

Fri, 15 May 2026 07:51 AM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sleeper Ticket Se Kaise AC Class Mein Safar Karein: अगर आप भी स्लीपर टिकट बुक करके एसी क्लास में सफर करना चाहते हैं? तो इसमें आपकी मदद रेलवे का ऑटो अपग्रेडेशन फीचर मदद कर सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
क्या स्लीपर के टिकट से एसी क्लास में सफर कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI
Indian Railways Auto Upgradation Features: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है जिनसे यात्री अपने गंतव्य तक पहुंच पाते हैं। जनरल कोच से लेकर एसी क्लास तक में आप यात्रा कर सकते हैं।

पर अगर आप ये सोच रहे हैं कि स्लीपर क्लास का टिकट बुक करके आप एसी में कैसे सफर कर सकते हैं? तो इसके लिए ऑटो अपग्रेडेशन फीचर आपके काम आ सकता है। चलिए जानते हैं ये ऑटो अपग्रेडेशन फीचर क्या है और क्या सच में इससे स्लीपर क्लास में टिकट बुक करके एसी क्लास में सफर किया जा सकता है या नहीं...
विज्ञापन

2 of 5
क्या स्लीपर के टिकट से एसी क्लास में सफर कर सकते हैं? - फोटो : freepik
क्या है ऑटो अपग्रेडेशन फीचर?
  • ऑटो अपग्रेडेशन फीचर भारतीय रेलवे का फीचर है जो टिकट बुकिंग के दौरान काम आता है
  • इस फीचर के तहत आप बिना पैसे दिए अपनी टिकट को उच्च श्रेणी में अपग्रेड करवा सकते हैं यानी बदल सकते हैं
विज्ञापन

3 of 5
क्या स्लीपर के टिकट से एसी क्लास में सफर कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
ऑटो अपग्रेडेशन फीचर कैसे काम करता है?
  • ये फीचर आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट या एप पर ट्रेन टिकट बुक करने के दौरान मिलता है
  • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होता है
  • अगर आप इस फीचर पर क्लिक करते हैं तो आपको ऑटो अपग्रेडेशन फीचर का लाभ मिलता है

4 of 5
क्या स्लीपर के टिकट से एसी क्लास में सफर कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
ऑटो अपग्रेडेशन फीचर का कब मिलता है लाभ?
  • इस ऑटो अपग्रेडेशन फीचर का लाभ उपलब्धता के आधार पर मिलता है
  • अगर सीट उपलब्ध होती है, तो आपको ऑटो अपग्रेडेशन सिस्टम का लाभ मिल सकता है
  • ये सुविधा सिर्फ एसी क्लास के लिए ही पूरी तरह से सीमित की गई है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
क्या स्लीपर के टिकट से एसी क्लास में सफर कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock
ऑटो अपग्रेडेशन फीचर का लाभ कब नहीं मिलता?
  • अगर ट्रेन में वेटिंग लिस्ट नहीं है तो फिर ऑटो अपग्रेडेशन फीचर का लाभ नहीं मिलता है
  • फिर जिस भी मूल श्रेणी में आपने ट्रेन टिकट बुक की थी, उसी श्रेणी में आपको सीट दी जाती है
  • जान लें कि सीट अपग्रेडेशन पूरी तरह से वेटिंग लिस्ट की स्थिति पर पूरी तरह से निर्भर करता है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें