फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPPCL Smart Meter: सरकार के आदेश के बाद आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ या नहीं? ऐसे करें चेक

Thu, 14 May 2026 05:09 PM IST
Prakash Chand Joshi यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Smart Meter Prepaid Se Postpaid hua Ya Nahi Kaise Check Karein: यूपी की योगी सरकार ने आदेश दिया था कि जिन लोगों के भी प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, वो पोस्टपेड में बदल जाएंगे। आप ये एप के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala AI
UPPCL Smart Meter Prepaid To Postpaid: उत्तर प्रदेश में बिजली विभाग द्वारा कई लोगों के पुराने बिजली के मीटर को बदलकर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा दिए गए। इनके लगने के बाद से लोगों की शिकायतें काफी थी जैसे- गलत बिल का आना, लाइट का कट जाना आदि।

ऐसे में योगी सरकार ने प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने का आदेश दिया था जिसके बाद प्रदेश में ये बदलाव किया जा रहा है। ऐसे में आपके घर में अगर प्रीपेड स्मार्ट मीटर लगा है तो क्या वो पोस्टपेड में बदल गया है या नहीं? आप ये चेक कर सकते हैं और वो भी घर बैठे। चलिए जानते हैं कैसे...
विज्ञापन

2 of 5
आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : AI Generated
क्या लिया गया है फैसला?
  • यूपी पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी UPPCL द्वारा मई 2026 तक सभी स्मार्ट मीटरों को प्रीपेड से पोस्टपेड में बदलने का फैसला लिया गया है
  • ये काम शुरू हो चुका है और लोगों के बिजली के मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड में बदले जा रहे हैं यानी आपको पहले की तरह बिजली का बिल आने के बाद बिल भरना होगा जैसे- पहले होता था
विज्ञापन

3 of 5
आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
आपका मीटर का बिल पोस्पेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? 

स्टेप 1
  • इसके लिए सबसे पहले प्ले स्टोर से UPPCL Consumer एप को डाउनलोड कर इंस्टॉल करें
  • फिर यहां पर अकाउंट आईडी भरें
  • इसके बाद मोबाइल नंबर और ओटीपी के जरिए रजिस्टर करें
  • अगर पहले से अकाउंट है तो सीधे लॉगिन करें

4 of 5
आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • अब आपको एप में ‘My Account' या ‘Account Summary' वाले ऑप्शन पर जाना है
  • यहां पर देखें कि अगर बिलिंग मोड में Postpaid लिखा आ रहा है तो यानी मीटर पोस्टपेड में बदल चुका है
  • पर अगर ये बदला नहीं है तो यहां पर Current Balance या Recharge का ऑप्शन दिखेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपका मीटर प्रीपेड से पोस्टपेड हुआ है या नहीं, कैसे चेक करें? - फोटो : Adobe Stock
ऑनलाइन भी भर सकते हैं बिजली का बिल
  • आप इसी UPPCL Consumer App से अपने बिजली का बिल भर सकते हैं
  • यहीं एप पर आपको ‘Pay Bill' पर क्लिक करना है
  • फिर Consumer Number या Account Number भरें
  • इसके बाद आपको बिल दिखेगा जिसे आप ‘Pay Now' पर क्लिक करके भर सकते हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें